Advertisement

सोनभद्र – थाना रायपुर पुलिस को मिला बड़ी सफलता, काफी दिनों से फरार चल रहे गैंगेस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

 

थाना रायपुर पुलिस को मिला बड़ी सफलता, काफी दिनों से फरार चल रहे गैंगेस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना रायपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-111/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम,1986 में वांछित अभियुक्त नथुनी हरिजन पुत्र लालब्रत उर्फ रामब्रत निवासी सोबरसा थाना रायपुर जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 29 वर्ष को आज दिनांक 01.11.2024 को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-

1. नथुनी हरिजन पुत्र लालब्रत उर्फ रामब्रत निवासी सोबरसा थाना रायपुर जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 29 वर्ष ।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-

1. थानाध्यक्ष रामदरश राम थाना रायपुर जनपद सोनभद्र ।

2. हे0का0 धनंजय चौधरी थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।

3. का0 आकाश कुमार थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।

4. का0 नीरज यादव थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!