Advertisement

पुलिस अधीक्षक उन्नाव ने निर्धन एवं असहाय बच्चों के साथ मनाई दीपावली

संवाददाता: करनेश सिंह पुरवा उन्नाव

पुलिस अधीक्षक उन्नाव ने निर्धन एवं असहाय बच्चों के साथ मनाई दीपावली

उन्नाव: जनपद मे दिनांक 31.10.2024 को दीपावली का त्यौहार पूरे हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया जायेगा, किंतु अनाथ बच्चे व गरीब परिवार संसाधन के अभाव में यह त्यौहार नहीं माना पाते हैं,पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के आदेश के क्रम में दीपक भूकर पुलिस अधीक्षक उन्नाव एवं अखिलेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी द्वारा दीपावली की पूर्व संध्या पर दीपावली की खुशियां थाना कोतवाली सदर

 

क्षेत्रांतर्गत सलेमपुर करोवन में बस्ती के निर्धन एवं असहाय परिवार के बच्चों संग बांटीं, इस दौरान महोदय द्वारा मिठाई, फल, मोमबत्ती, दीप, चॉकलेट, चिप्स, अनार एवं फुलझड़ी बच्चों को वितरित की गई व सभी का हालचाल भी जाना तथा हैप्पी दीवाली बोलने के साथ बच्चों को उपहार दिया तथा उनके साथ पटाखे छुड़ाए गये तो उनके चेहरों पर खुशियां दौड़ गईं, इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर प्रमोद कुमार मिश्रा एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!