Advertisement

 महाराजगंज सोनौली कोतवाली पहुंचे डीएम एसपी व्यापारीओं के साथ किया सीधा संवाद

रिपोर्टर आसिफ नवाज

 महाराजगंज सोनौली कोतवाली पहुंचे डीएम एसपी व्यापारीओं के साथ किया सीधा संवाद

जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा एक अनोखी पहल की गई,आज शनिवार जिलाधिकारी अनुनय झा पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना की अध्यक्षता में कोतवाली सोनौली में विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें व्यापारी और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया,और इसी बीच जिलाधिकारी अनुनय झा पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने व्यापारीयों और स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया,व्यापारीयों ने अपनी समस्या और सुझाव को जिला प्रशासन के सामने रखा, उन्होंने खासकर बाहरी आटो रिक्शा पर नियंत्रण करने की मांग की व्यापारिक प्रतिष्ठानो पे सी सी टीवी कैमरे को सही करने की बात रखी और व्यापारीयों को बड़ी नगद राशि ले जाते समय पुलिस से सहयोग करने को कहा, इसके अलावा राम-जानकी चौराहे पर दो सिपाहियों को तैनात करने को भी कहा, जिला प्रशासन ने व्यापारीयों से अपिल की कि वे त्योहारो को प्यार मोहब्बत और भाई चारे से सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाये़ं उन्होंने मौजूदा लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय प्रशासन का सहयोग करें जिला प्रशासन ने निर्देश दिए की त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो और क्षेत्र में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं, इस अवसर पर एसडीएम नौतनवां नंद किशोर मौर्य अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सोनौली राहुल यादव नगर पंचायत अध्यक्ष सोनौली हबीब खान नगर पालिका नौतनवां अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी थानाध्यक्ष सोनौली अंकित सिंह थानाध्यक्ष नौतनवां धर्मेन्द्र कुमार सिंह स्वर्ण व्यापारी और भाजपा नेता रवि वर्मा, व्यापारी नेता सुभाष जायसवाल, बबलू सिंह, रूपेश अग्रवाल वरिष्ठ समाजसेवी नौतनवां नंदलाल जायसवाल, किशोर मद्धेशिया कृपाशंकर मद्धेशिया प्रताप मद्धेशिया वैजू यादव अहद खान सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!