Advertisement

आज चयनित 24 ग्राम पंचायत अधिकारी, 03 ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) तथा 01 पर्यवेक्षक (समाज कल्याण) को वितरित किया गया नियुक्ति पत्र

अंशु श्रीवास्तव – संवाददाता 

आज चयनित 24 ग्राम पंचायत अधिकारी, 03 ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) तथा 01 पर्यवेक्षक (समाज कल्याण) को वितरित किया गया नियुक्ति पत्र

बस्ती 
जिलाधिकारी सभागार.
अंशु श्रीवास्तव – संवाददाता 
24-10-2024 बृहस्पतिवार
बस्ती – प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने लोकभवन लखनऊ में आयोजित नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम में उ0प्र0 अधीनस्थ चयन सेवा आयोग, लखनऊ द्वारा चयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किया। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत चयनित 24 ग्राम पंचायत अधिकारी, 03 ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) तथा 01 पर्यवेक्षक (समाज कल्याण) को जनपद बस्ती आवंटित किया गया है। 
बस्ती कलेक्ट्रेट सभागार में नवचयनित अधिकारीयों को मा. विधायक महादेवा दूधराम, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी जयदेव सी.एस. तथा प्रतिनिधिगण हरीश सिंह व गुलाब सोनकर की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। जिलाधिकारी ने नवचयनित अधिकारीयों को शुभकामना देते हुए कहा कि अपने कर्तव्यो का निर्वहन निष्पक्षता व पूर्णमनोयोग से करें। 
इस अवसर पर परियोजना निदेशक राजेश कुमार, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी रतन कुमार, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, डीपीएम, एडीपीएम, डीपीसी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सञ्चालन डीपीसी राजा शेर सिंह द्वारा किया गया।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!