सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ
पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त,चद्रोदय-चन्द्रास्त काल,तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल,करण,सूर्य-चंद्र के राशि,चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।
🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
पंचांग
सम्वत :- 2081
मास :- कार्तिक
तिथि :- सप्तमी
पक्ष :- कृष्ण पक्ष
नक्षत्र :- पुनर्वसु नक्षत्र स्वामी गुरु
वार :- बुधवार
पंचक :- नहीं
चंद्र :- मिथुन
सूर्य :- तुला
अभिजीत मूहर्त :- कोई नहीं
राहुकाल :- 12:19 पी एम से 01:44 पी एम
दिशाशूल :- उत्तर
चोघडिया, दिन
लाभ 06:43 – 08:08 शुभ
अमृत 08:08 – 09:32 शुभ
काल 09:32 – 10:56 अशुभ
शुभ 10:56 – 12:21 शुभ
रोग 12:21 – 13:45 अशुभ
उद्वेग 13:45 – 15:10 अशुभ
चर 15:10 – 16:34 शुभ
लाभ 16:34 – 17:58 शुभ
चोघडिया, रात
उद्वेग 17:58 – 19:34 अशुभ
शुभ 19:34 – 21:10 शुभ
अमृत 21:10 – 22:45 शुभ
चर 22:45 – 24:21* शुभ
रोग 24:21* – 25:57* अशुभ
काल 25:57* – 27:33* अशुभ
लाभ 27:33* – 29:08* शुभ
उद्वेग 29:08* – 30:44* अशुभ
(*) समय आधी रात के बाद, लेकिन अगले दिन के सूर्योदय से पहले.
आज का राशिफल
मेष राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा,व्यापारियों के लिए समय नए व्यावसायिक संबंध बनाने के लिए उपयुक्त है।नौकरी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है,सुख सुविधा के साधनों पर खर्च होगा।
वृषभ राशि :- आज धनकोष में वृद्धि होगी,पुराने मित्रों से भेंट संभव है।मनचाही नौकरी मिलने से खुश रहेंगे,पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।जीवनसाथी का सहयोग आगे बढ़ाने में सहायक साबित होगा।
मिथुन राशि :- आज स्वास्थ्य में लाभ होगा, राजनीति के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय शुभ है।प्रेम प्रसंग के चलते तनाव उत्पन्न होगा।व्यावसायिक नए संपर्क स्थापित होंगे,वाहन सुख संभव है।
कर्क राशि :- आज का दिन उपयोगिता भरा रहेगा,नए व्यापारिक संबंध लाभकारी साबित होंगे।बिल्डिंग मैटेरियल के व्यापार से जुड़े जातकों के लिए समय शुभ है और संतान के वैवाहिक प्रस्ताव सार्थक होंगे।
सिंह राशि :- स्वास्थ्य में गिरावट आएगी,करियर में आ रही समस्या का समाधान होगा।प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी,परिवार में मांगलिक कार्यों के रूपरेखा बनेगी।नौकरी में तबादला के योग बन रहे हैं।
कन्या राशि :- बोलने से पहले विचार करें,आपकी कटु वाणी के कारण लोग आपसे दूरियां बना लेंगे।व्यवसाय परिवर्तन का मन बन रहा है,पेट से संबंधित पीड़ा रहेगी।नौकरी में सहकर्मियों से विवाद संभव है।
तुला राशि :- दिनचर्या में आए बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे,आध्यात्मिक उन्नति संभव है।किसी देवस्थान पर जाने का अवसर मिलेगा।घर की मरम्मत पर धन खर्च होगा,नए वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति संभव है।
वृश्चिक राशि :- अपने व्यवहार को दुरुस्त करने की आवश्यकता है,कारोबार में पैसे का लेनदेन सतर्कता पूर्वक करें।नौकरी में चल रहे विवाद समाप्त होंगे।व्यवसाय को लेकर यात्रा के योग बन रहे हैं।भाई बहनों से संपत्ति को लेकर विवाद संभव है।
धनु राशि :- व्यापार विस्तार के लिए कर्ज की व्यवस्था होगी।नए अनुबंध लाभकारी साबित होंगे,पढ़ाई और नौकरी के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।प्रेम प्रसंग के चलते मन व्याकुल रहेगा।कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है।
मकर राशि :- आज दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी,लोगों से उपहार मिल सकता है।संतान के करियर में आ रही समस्या का समाधान होगा,विवाह योग्य जातकों के लिए परिणय चर्चा सफल होगी।
कुंभ राशि :- किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास ना करें,व्यापार में कर्मचारियों के व्यवहार से दुखी रहेंगे।आलस्य की अधिकता से निजी कार्य लंबित होंगे,रुचिकर भोजन की प्राप्ति होगी।
मीन राशि :- आज अपने व्यवहार से सभी को अपना बना लेंगे,नए लोगों से संपर्क बनेगा।आध्यात्मिक उन्नति होगी।किसी दैवीय स्थान पर जाने का अवसर मिलेगा,पूर्व में किए गए वादों को निभाने का समय आ गया है।
कार्तिक मास में पालन करने योग्य नियम और उसका महत्व-
1.जो कार्तिक मास प्राप्त हुआ देख पराये अन्न का सर्वथा त्याग करता है (बहार का कुछ नही खाता) उसे अतिक्रच्छ नामक यज्ञ करने का फल मिलता है।
2.जो मनुष्य कार्तिक मास मे रोज भगवान विष्णु को कमल के फूल चढाता है वह 1 करोड जन्म के पाप से मुक्त हो जाता है ।
3.जो मनुष्य कार्तिक मास मे रोज भगवान विष्णु को तुलसी चढाता है वह हर 1 पत्ते पर 1 हीरा दान करने का फल पाता है।
4.जो मनुष्य कार्तिक मास मे रोज गीता का एक अध्याय पडता है वह कभी यमराज का मुख नही देखता ।
5.जो मनुष्य कार्तिक मास मे शालिग्राम शिला का दान करता है उसे सम्पूर्ण पृथ्वी के दान का फल मिलता है ।
6.कार्तिक मास मे जो व्यक्ति पुरे मास पलाश की पत्तल मे भोजन करता है वह विष्णु लोक को जाता है ।
7.कार्तिक मास मे तुलसी पीपल और विष्णु की रोज पुजा करनी चाहिए ।
8.जो मनुष्य कार्तिक मास मे रोज भगवान विष्णु के मंदिर की परिक्रमा करता है उसे पग पग पर अश्वमेघ यज्ञ का फल मिलता है।
9.इस जन्म मे जो पाप होते है वह सब कार्तिक मास मे दीपदान करने से नष्ट हो जाता है।
10.जो मनुष्य कार्तिक मास मे रोज नाम जप करते है उनपर भगवान विष्णु प्रसन्न रहते है ।
11.जो मनुष्य कार्तिक मास मे तुलसी ,पीपल या आवले का वृक्षारोपण करते है वह पेड जबतक प्रथ्वी पर रहते है लगाने वाला तब तक वैकुण्ठ मे वास करता है ।