Advertisement

सोनभद्र -*प्रधानमंत्री सड़क निर्माण में प्रयोग किया जा रहा है जंगल का पत्थर बोल्डर विभाग मौन*

*प्रधानमंत्री सड़क निर्माण में प्रयोग किया जा रहा है जंगल का पत्थर बोल्डर विभाग मौन*

 

 

*रोड के किनारे बन रहे सुरक्षा दीवाल में प्रयोग हो रहा है जंगल का पत्थर दिवाल निर्माण में पत्थर के चूरन का हो रहा है धड़ल्ले से प्रयोग*

 

 

*सोनभद्र*/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

 

सोनभद्र चतरा ब्लॉक के सोढ़ा मेन रोड से नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत बैजनाथ तक प्रधानमंत्री रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसमें ठेकेदार और संबंधित विभाग द्वारा जंगल विभाग की मिली भगत से जंगली पत्थर बोल्डर का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है रोड के किनारे बना रहे सुरक्षा दीवाल में जंगली पत्थर भारी मात्रा में प्रयोग किया जा रहे हैं जिसमें जंगल विभाग की संलिप्तता सिद्ध हो रही है ठेकेदार द्वारा सुरक्षा दिवाल निर्माण में बड़ी मात्रा में भास्सी का प्रयोग किया जा रहा है।

 

जीरो टार्लेंस की नीति पर चलने वाली उत्तर प्रदेश की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर हो गया है ठेकेदार द्वारा प्रधानमंत्री सड़क में घटिया निर्माण का कार्य कराया जा रहा है जंगली क्षेत्र होने के नाते बड़ी मात्रा में वन विभाग का पत्थर प्रयोग किया जा रहा है इसमें जंगल विभाग की मौन सहमति होने की पूरी संभावना है।

योगी सरकार में बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री रोड का निर्माण कराया गया इसमें अक्सर देखा गया है कोई भी रोड बरसात नहीं झेल पा रहा है निर्माण कार्य ऐसा बरसात के पानी से रोड ही बह जा रहे हैं जिससे रोड की गुणवत्ता का पता चलता है ।

नगवा ब्लाक के माची से किरहुलिया बैरियर तक लगभग 19 किलोमीटर प्रधानमंत्री रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है इसमें ठेकेदार द्वारा हल्की रोड रोलर से रोड को दबाया जा रहा है और कम मात्रा मैं रोड पर सोलंग को बिछाया जा रहा है जिसकी शिकायत पीडब्ल्यूडी विभाग में की गई लेकिन अभी तक उसे पर कोई कार्यवाही नहीं की गई धड़ल्ले से कार्य जारी है ऐसे बने रोड एक भी बरसात नहीं खेल पाते हैं या तो रोड बह जाते हैं या फिर रोड के बीच में दरारें आ जाती हैं।

क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी सोनभद्र से जांचकर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांगती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!