Advertisement

तेज आवाज में डीजे बजाने एवं आम मानव जीवन को खतरा उत्पन्न करने के संबंध में थाना कोतवाली पर डीजे संचालक के विरुद्ध किया गया अभियोग पंजीकृत

संवाददाता अंशु श्रीवास्तव

जनपद- बस्ती ,

तेज आवाज में डीजे बजाने एवं आम मानव जीवन को खतरा उत्पन्न करने के संबंध में थाना कोतवाली पर डीजे संचालक के विरुद्ध किया गया अभियोग पंजीकृत

बस्ती

कोतवाली प्रभारी राणा देवेंद्र प्रताप सिंह उ0नि0 अजय कुमार सिंह चौकी प्रभारी सिविल लाइन की संयुक्त कार्यवाही में मानक ध्वनि से तेज डीजे बजाने वालो को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0स0 391/24 धारा 15 (5/6) ध्वनि प्रदूषण अधिनियम 2000 एवं धारा 270 293 बीएनएस के अधीन की कार्यवाही।
आपको बता दे कि दिनांक 17 व 18 अक्टूबर 2024 को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में शांति व्यवस्था के दृष्टिगत सूचना प्राप्त हुई की कंपनी बाग चौराहे पर दिनांक 17/18 की रात्रि समय लगभग 2:30 बजे के बाद भी तेज आवाज में डीजे बज रहा है जो ध्वनि प्रदूषण कर रहा है एवं मानव जीवन को खतरा उत्पन्न कर रहा है जबकि शासन प्रशासन एवं माननीय न्यायालय द्वारा रात्रि में 10:00 बजे के बाद तेज ध्वनि में डीजे बजाना वर्जित किया गया है डीजे पिकअप वाहन UP 51 BT 0605 पर लगा हुआ था और तेज आवाज में बज रहा था मौके से थाने पर लाकर पिकअप को एमबी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाही किया गया है डीजे बजाने वालो को गिरफ्तार धारा 170/135/126 B.N.S.S. की कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. लवकुश चौधरी पुत्र दिलीप कुमार निवासी फरेंदा जागीर थाना हरैया जनपद बस्ती उम्र 19 वर्ष।
2. जोगिंदर वर्मा पुत्र गंगाराम वर्मा निवासी सोमा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती उम्र 25 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण-
2 एमप्लीफायर एक मिक्सर मशीन 6 साउंड बॉक्स।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
चौकी प्रभारी सिविल लाइन उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह ,
उपनिरीक्षक इंद्रजीत कुमार, कास्टेबल- शेरू चौहान ,
सूर्य प्रकाश थाना कोतवाली जनपद बस्ती

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!