चिकित्सा संस्थानों में एकसाथ दिलाया तंबाकू नहीं खाने का संकल्प
तंबाकू फ्री यूथ कैंपेन 2.0 के तहत हुए आयोजन

बांसवाड़ा।
तंबाकू फ्री यूथ कैंपेन 2.0 के तहत शनिवार को चिकित्सा संस्थानों में तंबाकू के हानिकारक प्रभावों को बताने के लिए संकल्प कार्यक्रम चलाया गया। जिसके तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर आने वाले मरीजों, परिजनों और स्वयं चिकित्सा कार्मिकों ने तंबाकू नहीं खाने और खाने वालों को भी छुड़वाने की शपथ ली।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ एचएल ताबियार ने बताया कि आमजन में तंबाकू से हो रहे दुष्प्रभावों के बताने के लिए अलग-अलग तरीके से प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए पुलिस, स्कूल, पंचायतीराज, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित सभी विभाग समन्वय स्थापित कर जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ राहुल डिंडोर ने बताया कि स्कूलों में प्रार्थना सभाओं में तंबाकू नहीं खाने की शपथ दिलवाई जा रही है। साथ ही स्लोगन, पेंटिंग और प्रश्नोत्तरी जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को चिकित्सा संस्थानों में आने वाले लोगों में जागरूकता के लिए शपथ के कार्यक्रम हुए। चिकित्सकों ने तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की डीपीओ डाॅ हेमलता जैन द्वारा प्रतिदिन जिले में होने वाली गतिविधियों की जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के पाॅर्टल पर अपलोड की जा रही है।
इधर ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधिकारियों ने स्कूलों में जानकारी तंबाकू के दुष्प्रभाव बताए। उन्होंने तंबाकू नहीं खाने प्रतिज्ञा भी दिलवाई।


















Leave a Reply