जिले की सबसे बड़ी व बहुचर्चित भागवत कथा का आज हुआ शुभारंभ
प्रतापगढ/पट्टी
(पत्रकार दीपांशु तिवारी)

पट्टी। पट्टी कोतवाली के रामपुर खागल गांव में होने वाले जिले के बहुचर्चित भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। यह भागवत कथा जगतगुरू रामभद्राचार्य जी महाराज के मुखारबिंद से हो रहा है। यह कथा रामपुर खंगाल निवासी स्वर्गीय पंडित अंबिका प्रसाद मिश्र जी की स्मृति में आयोजित कराई गई है।

इस कथा में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ समेत कई हस्तियों की मौजूदगी रहेगी। जिले की बहुचर्चित भागवत कथा 18 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक चलने वाली है। आज कथा के पहले दिन हजारों की संख्या में भक्त कथा का श्रवण करने पहुंचे थे । जिले के बहुत से नेता और सम्मानित व्यक्तियों की भी उपस्थिति रही। साथ ही कथा की सुरक्षा को मद्देनजर जिले के बहुत से अधिकारी समेत भारी पुलिस बल की भी व्यवस्था की गई है जिससे जिले के इस बड़े कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या का सामना न करना पड़े।














Leave a Reply