Advertisement

गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर चला खण्ड शिक्षा अधिकारी का हंटर

सवांददाता – अंशु श्रीवास्तव

गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर चला खण्ड शिक्षा अधिकारी का हंटर

ब्रेकिंग न्यूज़ परशुरामपुर बस्ती

खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में तीन दिवसीय गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद कराने के लिए चलाया गया अभियान।
जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी अपने टीम के साथ परशुरामपुर शिक्षा क्षेत्र के बैजलपुर में सरदार शिक्षण संस्थान व साक्षी एकेडमी श्रृंगिनारी को बन्द कराया गया।
विद्यालय के समस्त बच्चों को विद्यालय से घर के लिए वापस भेजा गया
साथ ही बताया गया कि विद्यालय का मान्यता नहीं है आप सभी आज के बाद विद्यालय में मत आना ।
खण्ड शिक्षा अधिकारी ओमकार वर्मा ने हिदायत देते हुए बताया कि पुनः विद्यालय न खोला जाए और उन्होंने कहा कि परसरामपुर परिक्षेत्र के अन्तर्गत बगैर मान्यता प्राप्त स्कूलों सचांलन नही होगा यादि पाया जाता हैं तो कडी़ से कडी़ कार्यवाही की जाऐगी। आपको बता दे कि
सरदार पटेल शिक्षण संस्थान बैजलपुर ,
दीप विकास पब्लिक स्कूल जीतीपुर ,
सेंट जोसेफ -अरजानीपुर,
सरस्वती शिशु मंदिर-गौशाला,
साक्षी डायमंड एकेडमी-श्रृगीनारी,
इन स्कूलों मे एक से आठ व कुछ मे इंटर तक संचालित हो रहा।
जानकारी के मुताबिक समस्त विद्यालयों को पूर्व में नोटिस के माध्यम से अवगत कराते हुए बन्द करने का निर्देश जारी किया जा चुका था ।
उक्त स्कूलों को बंद करवाने मे खण्ड शिक्षा अधिकारी , ए.आर .पी व सयुक्त शिक्षक टीम के द्वारा बंद कराया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!