मंत्री नरेंद्र पटेल ने युवा पहलवान दिव्यांश सोनी को किया पुरस्कृत दशहरा पर हिंदू उत्सब समिति के मंच से मिला सम्मान
बरेली रायसेन से तखत सिंह की रिपोर्ट ।
बता दें कि जिला रायसेन के बरेली तहसील के रहने वाले एक युवा कुश्ती पहलवान जिसने बरेली नगर ही नहीं अपितु पूरे जिले को अपने कुश्ती कि कल से गौरांवित किया है बरेली तहसील में रहने वाले दिव्यांश सोनी जिन्होंने महज 5 वर्ष की उम्र से ही अपने पिता के आदर्शों पर चलकर कुश्ती सीखना प्रारंभ कर दिया इस युवा पहलवान की लगभग 18 वर्ष की आयु है और जिसने अपने 10 साल के कुश्ती सफर में सैकड़ो मेडल जीत कर परिवार सहित नगर का नाम रोशन किया इस पहलवान ने अपने पिता के आदर्शों पर चलकर क्षेत्र ही नहीं मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में भी दंगलों में कुश्ती जीत कर मेडल प्राप्त किये

एवं राज्य स्तरीय जिला स्तरीय कुश्तियो में भी भाग लेकर अपनी कुश्ती के कौशल से क्षेत्र का नाम गोरांवित किया आज दशहरा पर्व पर बरेली हिंदू उत्सव समिति द्वारा नगर के दशहरा मैदान में एक कार्यक्रम के दौरान हिंदू उत्सव समिति के तत्वाधान में यह कार्यक्रम दशहरे के उपलक्ष में हर वर्ष रखा जाता है इस मंच पर बड़ी-बड़ी हस्तियों के बीच लोक स्वास्थ्य राज्य मंत्री मध्य प्रदेश नरेंद्र शिवाजी पटेल द्वारा इस पहलवान की संपूर्ण कुश्तियो के विषय में जब जानकारी प्राप्त हुई तो मंत्री नरेंद्र पटेल और उनके पुत्र अभिज्ञान पटेल इस युवा पहलवान की जीत को देखकर आश्चर्य चकित हुए एवं पहलवान का उत्साह वर्धन करते हुए मंच से पुरस्कार देकर सम्मानित किया एवं भविष्य में और आगे बढ़ाने के लिए जरूरी सुविधाओं को मुहैया कराने का आश्वासन भी दिया नगर के हिंदू उत्सब समिति के तत्वाधान में हो रहे कार्यक्रम में मंच पर विराजे नगर के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हरनाम सिंह राजपूत नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी नगर परिषद उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत ग्रीस पालीवाल बंटी भैया एवं अन्य बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं के बीच विराजमान मध्य प्रदेश के राजमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल शोभा मान थे इसी बीच कार्यक्रम में नगर के युवा पहलवान को सम्मानित किया गया











Leave a Reply