Advertisement

बीकानेर-1.कस्बे के बीच बाजार चोरी हुई नई स्कॉर्पियो गाड़ी, पुलिस ने शुरु की चोरों की तलाश 2. बंगाली भाइयो द्वारा दुर्गा पूजा कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपूर्ण हुआ। निकली यात्रा माता को दी विदाई

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

1.कस्बे के बीच बाजार चोरी हुई नई स्कॉर्पियो गाड़ी, पुलिस ने शुरु की चोरों की तलाश

श्रीडूंगरगढ कस्बे में बीती रात्रि कस्बे से लाखो रुपयों की नई स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी हो गई। बीदासर रोड़ स्थित विनायक कृषि स्टोर के सामने किसनाराम गोदारा निवासी बाडेला की स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी हो गई। गाड़ी के मालिक ने जानकारी देते हुए बताया की रात करीब 12 बजे यहां गाड़ी खड़ी की और करीबन 3 बजे चोर गाड़ी समेत फरार हो गये। चोर गाड़ी के पीछे का लॉक तोड़कर गाड़ी में घुसे थे। सूचना पर श्री डूंगरगढ़ थाने से हैड कॉन्स्टेबल हरिराम टीम सहित मौक़े पर पहुंचे है।कैमरे को खंगाल कर पुलिस चोरों की पहचान कर रही है।

2.बंगाली भाइयो द्वारा दुर्गा पूजा कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपूर्ण हुआ। निकली यात्रा माता को दी विदाई

श्रीडूंगरगढ बिग्गा बास में पेड़ीवाल भवन के सामने बंगाली समाज द्वारा माँ दुर्गा का पांच दिवसीय पूजन आज सम्पन्न हुआ सुबह 8 बजे सुहागिनों ने सिंदुर खेलने के साथ ही माता को सिंदूर लगाकर महिलाओं ने एक दूसरे को अखंड सौभाग्य की शुभकामनाएं दी। माता के वस्त्र के रक्षासूत्र भी बांधे गए। कलश लेकर मुख्य यजमान के घर स्थापित करने के पश्चात मूर्ति विसर्जन के लिए रवाना हुए। ढोल नगाड़े व डीजे के साथ नाचते गाते हुए लोगों ने मूर्ति के साथ यात्रा निकाली। यात्रा बिग्गा बास पंडाल से शुरू हुई जो मुख्य मार्गों से होते हुए रानी बाजार होते हुए मुख्य बाजार से घूमचक्कर तक निकली । इस दौरान अनेक स्थानीय महिलाएं व पुरूष भी यात्रा में शामिल हुए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!