Advertisement

सीडीओ ने सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ी गाय का कराया इलाज

प्रतापगढ/बेल्हा
(पत्रकार दीपांशु तिवारी)

सीडीओ ने सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ी गाय का कराया इलाज


प्रतापगढ। प्रतापगढ सीडीओ दिव्या मिश्रा बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे कोहडौर से जिला मुख्यालय आ रही थीं। मुख्यालय आने वाले मार्ग पर गोंडें गांव के करीब उन्हें सड़क के किनारे एक गाय घायल अवस्था में तड़पती हुई दिखाई दी। उन्होंने तुरंत ही अपनी गाड़ी को रुकवाकर गाय की हालत का जायजा लिया और तत्काल फोन कर चिकित्सकों को बुलाकर गाय का इलाज करवाया इसके साथ ही उन्होंने तुरंत नगर पालिका के कर्मचारियों को बुलाकर रात में ही गाय को चिलबिला गो शाला में भिजवाने का कार्य किया। सीडीओ के इस कदम से गाय की जान को बचाया जा सका, नगर पालिका के कर्मचारियों के अनुसार गाय की सेहत में पहले से काफी सुधार है। लोग सीडीओ दिव्या मिश्रा के इस कदम की जम कर तारीफ कर रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!