Advertisement

सुल्तानपुर : “बधाई संदेश से ढका टाटिया नगर में आजमगढ़ जाने वाले मार्ग का संकेतक दूसरे जनपदों के ड्राइवर हो रहे परेशान, जिम्मेदार अनजान”

www.satyarath.com

रिपोर्टर गंगेश कुमार पाण्डेय/सफदर इसरार खान

दिनांक : 11/10/2024

ब्यूरो चीफ/क्राइम रिपोर्टर सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर उत्तर प्रदेश

• “बधाई संदेश से ढका टाटिया नगर में आजमगढ़ जाने वाले मार्ग का संकेतक दूसरे जनपदों के ड्राइवर हो रहे परेशान, जिम्मेदार अनजान”।

www.satyarath.comनात्यार्थ ब्यूरो न्यूज सुलतानपुर : जिले के मुख्य बाईपास टाटिया नगर चौराहे की है तस्वीर। कभी इस बोर्ड पर आजमगढ़ शाहगंज कादीपुर की दूरी लिखी होती थी। किंतु इस समय इस बोर्ड पर टंगा है बधाई संदेश । बधाई संदेश टंगा होने के कारण परेशान हो रहे हैं दूसरे जनपदों/प्रदेशों के ड्राइवर। बड़ी व लंबी दूरी के ड्राइवर यहां भटक रहे हैं रास्ता। आज सुबह सत्यार्थ न्यूज़ टीम (रिपोर्टर)की नजर अनायास ही इस पर तब पड़ी जब एक ट्रक चालक ने प्रयागराज की तरफ से आकर रिक्शा चालक से शाहगंज जाने के लिए रास्ता पूछने लगा। तब वहीं खड़े-खड़े हम लोग बोर्ड की तरफ देखने लगे। बधाई संदेश देने के लिए और भी माध्यम हो सकते हैं किंतु इस प्रकार की गैर जिम्मेदाराना हरकत जिले में शीर्ष पदों पर बैठे जनप्रतिनिधियों से नहीं की जा सकती। संबंधित विभाग के शीर्ष अधिकारी इस प्रकरण का संज्ञान लेकर तत्काल जनहित में कठोरता कार्यवाही करें जिससे दोबारा इस प्रकार की पुनरावृत्ति ना हो।

सत्यार्थ ब्यूरो न्यूज़ सुलतानपुर

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!