Advertisement

बीकानेर-क्षेत्र के गांव जालबसर में तीन दिन से बिजली गुल, ग्रामीण बुरी तरह परेशान पढ़े पूरी खबर

सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

श्रीडूंगरगढ क्षेत्र के गांव जालबसर गांव में तीन दिनों से बिजली गुल है। जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के रामुराम सारण और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि 9 अक्टूबर से पुराना फीडर खराब होने के कारण बिजली बंद है, जिससे पेयजल, फोन चार्जिंग और आटा चक्की जैसे रोजमर्रा के काम प्रभावित हो गए हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। विभाग के एईएन राकेश मीणा ने कहा कि पोल टूटने के कारण बिजली बाधित हुई,लेकिन आज बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!