Advertisement

जनपद बस्ती के अपर पुलिस अधीक्षक व उपजिलाधिकारी हरैया , क्षेत्राधिकारी हरैया थानाध्यक्ष हरैया ने शांति व्यवस्था कायम करने के लिए किया प्लैग मार्चपास्ट

संवाददाता – अंशू श्रीवास्तव

जनपद बस्ती के अपर पुलिस अधीक्षक व उपजिलाधिकारी हरैया , क्षेत्राधिकारी हरैया थानाध्यक्ष हरैया ने शांति व्यवस्था कायम करने के लिए किया प्लैग मार्चपास्ट

हरैया बाजार बस्ती उ.प्र.
10-10-2024 बृहस्पतिवार

आज शाम को दुर्गा पूजा और दशहरा के त्यौहार को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए तेजतर्रार अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह तथा उपजिलाधिकारी ह्ररैया विनोद पांडे व थाना प्रभारी हरैया तथा पुलिस बल के साथ ह्ररैया कस्बे में पैदल गश्त किया गया |
इस दौरान उन्होंने दुर्गा पूजा पंडालों के समितियों के पदाधिकारी से वार्ता कर त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए शासन से प्राप्त दिशा निर्देश को बताते हुये प्रशासन का सहयोग करने के लिए कहा गया
बभनान जाने वाले रास्ते से लेकर महूघाट व मनोरमा धाट तक गश्त के दौरान आम जनता से बात कर उनको सुरक्षा का एहसास दिलवाया गया |
साथ ही आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने तथा किसी भी अफवाह को ना फैलाने तथा अफवाहों पर ना ध्यान देने के लिए कहा गया |
आपको बता दे की एडिशनल एसपी ओम प्रकाश सिंह जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा उसे क्षेत्र की मौजूदा स्थिति की जानकारी के लिए दिन व रात में कभी भी किसी थाने या क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंच जाया करते हैं
गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्र, थाना प्रभारी निरीक्षक ह्ररैया तहसीलदार सिंह,पुलिस बल दंगा नियत्रंण उपकरणों के साथ मौजूद रहे |

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!