Advertisement

उत्तर प्रदेश के 728 चकबंदी लेखपालों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया दीपावली उपहार आठ सालो से इंतजार खत्म! पदोन्नत कर चकबंदीकर्ता (कानूनगो) बनाये गये

सत्यार्थ ब्यूरो , एस.के जोशी

दिनांक 10/10/2024

जनपद ,लखनऊ

उत्तर प्रदेश के 728 चकबंदी लेखपालों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया दीपावली उपहार आठ सालो से इंतजार खत्म! पदोन्नत कर चकबंदीकर्ता (कानूनगो) बनाये गये

www.satyarath.com

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिये 2016 के चकबंदी लेखपालों को दीपावली का उपहार सभी 728 चकबंदी लेखपालों को पदोन्नत कर चकबंदीकर्ता (कानूनगो) बनाने का निर्देश इससे 68 जिलों में चकबंदी के कार्यों को रफ्तार मिलेगी और किसानों के भूमि संबंधी विवादों के निपटारे में तेजी आएगी।

लखनऊ ब्यूरो,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 728 चकबंदी लेखपालों को पदोन्नत कर चकबंदीकर्ता (कानूनगो) बना दिया गया है। चकबंदी लेखपाल 2016 से इस पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे। इससे 68 जिलों में चकबंदी के कार्यों को रफ्तार मिलेगी और किसानों के भूमि संबंधी विवादों के निपटारे में तेजी आएगी। बरेली के सर्वाधिक 60 चकबंदी लेखपालों को कानूनगो बनाया गया है। इसके बाद कन्नौज में 41, मुरादाबाद में 35, गोरखपुर में 32 और ललितपुर में 25 चकबंदी लेखपालों को पदोन्नति मिली है। इससे प्रदेश में भूमि सुधार और चकबंदी की प्रक्रिया को सुचारू रूप से लागू करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि पदोन्नति को लेकर चकबंदी लेखपाल आठ वर्षों से विभिन्न माध्यमों से मांग कर रहे थे, जिसे मुख्यमंत्री ने हल कर दिया है। इस बारे में चकबंदी आयुक्त भानु चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए थे कि प्रदेश में भूमि विवाद और चकबंदी की समस्या का त्वरित निस्तारण किया जाए। इसके बाद विभिन्न जिलों में कानूनगो के रिक्त पदों की जानकारी एकत्र कर मुख्यमंत्री को भेजी गई थी। उन्होंने तत्काल इन पदों को चकबंदी लेखपालों को पदोन्नति देकर भरने की स्वीकृति दी थी। नतीजतन विभागीय पदोन्नति समिति का गठन कर इस प्रक्रिया को पूरा किया गया है। इससे जिलों में भूमि पुनर्संयोजन और चकबंदी प्रक्रिया तेजी आएगी और किसानों की भूमि से जुड़े विवादों के समाधान भी समय से हो सकेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!