Advertisement

बीकानेर-1.पेट्रोल डाल दुकान में लगाई आग सामान जलकर हुआ नष्ट 2. जिलास्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 13-14 अक्टूबर को, करें सम्पर्क 3. श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड स्तरीय हुई जनसुनवाई। नगरपालिका के अधिकारी जनसुनवाई में नही पहुंचने पर उपखंड ने जताई नाराजगी।

सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

1.पेट्रोल डाल दुकान में लगाई आग सामान जलकर हुआ नष्ट

श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोमासर में एक किराने की दुकान को पेट्रोल डालकर जलाने की घटना सामने आई है। दुकान के मालिक, 37 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र ताराचंद खटीक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। मनोज के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 7 बजे पड़ोसी दुकानदार ने उसे दुकान से धुआं उठने की जानकारी दी। जब वह वहां पहुंचा, तो उसने देखा कि उसकी दुकान में आग लगी हुई थी और लाखों का सामान जलकर नष्ट हो चुका था। मनोज कुमार ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है, और पुलिस ने इस मामले की जांच का जिम्मा हैड कांस्टेबल बलवीर सिंह को सौंपा है। पुलिस इस घटना की गहनता से तहकीकात कर रही है और आगजनी के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

2.जिलास्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 13-14 अक्टूबर को, करें सम्पर्क

जिलास्तरीय सीनियर महिला और पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता 13 और 14 अक्टूबर को जिला वॉलीबॉल संघ, बीकानेर के तत्वावधान में टैगोर वॉलीबॉल अकादमी, कितासर में आयोजित की जाएगी। जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष बिश्नाराम सियाग ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य आगामी 24 अक्टूबर को भीलवाड़ा में होने वाली राज्यस्तरीय सीनियर महिला और पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बीकानेर जिले की टीमों का चयन करना है। प्रतियोगिता महिला और पुरुष दोनों वर्गों में आयोजित होगी, जिसमें बीकानेर जिले का कोई भी खिलाड़ी भाग ले सकता है। हालांकि, बीकानेर जिले से बाहर का कोई खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सकेगा। वॉलीबॉल संघ के सचिव गणेश जाखड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड, बैंक डायरी, और दो पासपोर्ट साइज फोटो की मूल और स्वप्रमाणित प्रतिलिपि लाना अनिवार्य होगी चयनित टीम भीलवाड़ा में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बीकानेर का प्रतिनिधित्व करेगी।

श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड स्तरीय हुई जनसुनवाई। नगरपालिका के अधिकारी जनसुनवाई में नही पहुंचने पर उपखंड ने जताई नाराजगी।

आज उपखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया जिसमें बिजली पानी के मुद्दों पर जनसुनवाई हुई इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी जनसुनवाई में पहुंचे। नगर पालिका के अधिकारी के जनसुनवाई में नहीं पहुंचने पर उपखंड अधिकारी द्वारा नाराज की जताई गई उन्होंने कहा कि पिछली बार भी जनसुनवाई में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि शहर में मौसमी बीमारियों को देखते हुए वह फॉगिंग अभियान चलाए ताकि मच्छर ना पनपे और मौसमी जनित बीमारियों पर अंकुश लगाया जा सके लेकिन आदेश के इतने दिनों बाद भी नगरपालिका द्वारा कदम नहीं उठाने पर उन्होंने अपनी नाराजगी जताई। उपखंड अधिकारी श्रीमती उमा मित्तल ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह बिजली पानी और स्वास्थ्य के मुद्दे को लेकर पूरी तरह से सतर्क रहे और समय-समय पर समस्याओं का समाधान करते रहे नगर पालिका अधिशासी अधिकारी द्वारा लगातार दूसरी बार भी मीटिंग अटेंड नहीं करना और जूनियर कर्मचारियों को मीटिंग में भेजने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। धीरेदेशर चोटिया गांव में चल रहे शराब ठेके को लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल सामाजिक कार्यकर्ता श्याम सुंदर आर्य के नेतृत्व में अधिकारियों से मिला और वोटिंग करवाने की मांग की गई। आर्य ने आरोप लगाया की सरकार जबरन उन पर शराब ठेके को थोप रही है जबकि ग्रामीण नहीं चाहते कि यहां पर शराब ठेका रहे। वहीं शराब ठेके पर अनुज्ञाधारी का नाम लाइसेंस नंबर नहीं लिखा होने पर उन्होंने आशंका जाहिर की है की यह पूरी तरह से फर्जी तरीके से चल रहा है। वहीं बिजली पेयजल को लेकर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया की समय रहते वो कार्रवाई करें। इस दौरान जोधपुर डिस्कॉम, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी, वन विभाग सहित तमाम विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!