सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ
श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की श्रीमद् आचार्य श्री तुलसी महाप्रज्ञ साधना संस्थान तेरापंथ भवन में आयोजित 25 दिवसीय निशुल्क योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में ओम योग सेवा संस्था के निदेशक योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा ने जानकारी देते हुए बताया उपखण्ड के उदारासर निवासी प्यारेलाल सोनी के पुत्र पहलवान अभिषेक सोनी जो डूंगर कॉलेज बीकानेर से जुड़ो प्रतियोगिता में श्री गंगानगर खालसा कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल करने व राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने के उपलक्ष में मंगलवार सुबह योग शिविर में तेरापंथ भवन व्यवस्थापक तोलाराम पुगलिया व पंजाब नेशनल बैंक के योग प्रेमी हरि प्रसाद भादू ने पहलवान अभिषेक सोनी व उनके पूज्य पिता प्यारेलाल सोनी का हार्दिक स्वागत अभिनन्दन किया गया। शिविर आयोजक समिति के अध्यक्ष भीखमचन्द पुगलिया उपाध्यक्ष हेमराज पुगलिया मंत्री मालचंद सिंघी व तुलसी सेवा संस्थान के प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने शिविर में योग प्रशिक्षण दे रहे योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा उनके सहयोगी राकेश कुमार पडिहार, दामोदर बोहरा, योगानंद कालवा वरिष्ठ प्राकृतिक चिकित्सक डॉ राधेश्याम पारीक व उनके सहयोगी रवि प्रकाश पारीक का आभार व्यक्त करते हुए शिविर में शामिल कस्बे वासियों का हार्दिक स्वागत अभिनन्दन किया गया।





















Leave a Reply