Advertisement

बीकानेर-भाजपा ओबीसी देहात जिलाध्यक्ष विनोद गिरी ने की केंद्रीय मंत्री से मुलाकात,किसानों के हित में चर्चा, प्रमुख मांगे उठाईं

सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

बीकानेर सांसद और केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल 7 अक्टूबर 2024 को क्षेत्र के दौरे पर थे, जब भाजपा नेता और ओबीसी मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई ने बीकानेर सर्किट हाउस में उनसे मुलाकात की। गुंसाई ने क्षेत्र के किसानों के हितों से जुड़ा ज्ञापन सौंपते हुए कई अहम मांगें रखीं। गुंसाई के साथ पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि भंवरलाल बाना, नोखा प्रधान प्रतिनिधि श्रीराम तर्ड, बीरबल बाना, सिराजनाथ अभयसिंहपुरा जैसे स्थानीय नेता भी मौजूद रहे। उन्होंने समर्थन मूल्य पर मूंगफली की खरीद जल्द से जल्द शुरू करवाने और किसानों के लिए 25 क्विंटल की सीमा को हटाकर गिरदावरी के अनुसार सम्पूर्ण उपज खरीदने की मांग की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने दुसारणा से श्रीडूंगरगढ़ कटाणी मार्ग पर रेलवे अंडरब्रिज निर्माण की 400 से अधिक किसानों को यातायात की समस्याओं से राहत मिलेगी। साथ ही, समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद शुरू होने से किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!