Advertisement

बीकानेर-पढ़े जिले व आस-पास की खबरें एक साथ

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

1.जमीन के नाम पर मिला धोखा, आरोपी ने एग्रीमेंट कर 19 लाख रुपए ठग लिए और जमीन भी नहीं दी

बीकानेर। जमीन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी से जुड़ा मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में वृंदावंन एन्कलेव के रहने वाले मुकेश चुग पुत्र राधाकिशन ने श्रीगंगानगर के रहने वाले राधेश्याम पुत्र गोपालराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 6 मार्च 2014 की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपित से उसकी जमीन को लेने को लेकर बातचीत हुई। जिसके बाद आरोपित ने जमीन का इकरारनामा परिवादी के नाम करवा दिया और उसके पेटे 18 लाख 90 हजार रूपए ले लिए। परिवादी ने बताया कि समय बीतने के बावजूद भी आरोपित अब जमीन ना तो उसके नाम करवा रहा है और ना ही पैसे वापस दे रहा है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2.बीकानेर में इस जगह गाड़ी घुमाते समय गिरा युवक, मौत

बीकानेर। गाडी घुमाते समय अचानक से गेट खुल जाने और युवक के नीचे गिरने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नाल पुलिस थाना क्षेत्र की है। इस सम्बंध में नाल पुलिस थाने में मृतक के पिता सुभाषचन्द्र पुत्र रमेश ने मर्ग दर्ज करवायी है। घटना 6 अक्टूबर की है। प्रार्थी ने बताया कि वह अपने बेटे विकास व ड्राइवर कमल के साथ पिकअप गाड़ी में रिश्तेदार के पास काम से फलौदी जा रहा था। इसी दौरान गोलाई पर गाड़ी को घुमाया तो गाड़ी को गेट अचानक खुल गया। इस दौरान नींद में सोया प्रार्थी का बेटा विकास नीचे गिर गया और सिर में चोट लगी। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

3.शिक्षिका को डराया और लेते रहें पैसे, मारपीट कर निकाला घर से, पति सास-ससुर पर लगाया आरोप

बीकानेर। सरकारी टीचर को जान से मारने का डर दिखाकर लाखों रूपए ऐंठने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में हनुमानगढ़ के महिला थाने में ममता रानी ने अपनी पति राजीव कुमार, ससुर बिहारी लाल व सास इन्द्रा सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने बताया कि वह सरकारी टीचर है और कोलायत में सेवारत है। प्रार्थिया ने बताया कि उसकी शादी 2015 में बैंक में नौकरी करने वाले राजीव कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही लालची प्रवृति के ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए प्रताडित करना शुरू कर दिया। प्रार्थिया ने बताया कि उसने कई मर्तबा बैंक से लोन उठाकर आरोपित को दिए। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपित को उसने करीब अलग-अलग लोन के मार्फत 30 लाख रूपए दिए लेकिन फिर भी आरोपित की भूख खत्म नहीं हुई। जिसके बाद जब प्रार्थिया ने देने से मना किया तो आरोपित उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। प्रार्थिया ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने नशे की गोलियां देकर जान से मारने का प्रयास किया। उससे कुछ खाली कागजों व स्टाम्प पर हस्ताक्षर करवा लिए। प्रार्थिया के अनुसार उसकी सारी सैलरी लोन को चुकता करने में लग जाती है। उसने सितम्बर 2024 में और लोन लेने से मना किया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

4.गाड़ी खरीदने के बाद किश्ते नहीं भरी, गाड़ी को खुर्द-बुर्द किया, मामला दर्ज

बीकानेर। बकाया किस्तें भरने के इकरारनामे पर ली गाड़ी की किस्तें नहीं भरने व गाड़ी को खुर्दबुर्द करने के मामले में छतरगढ़ पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। छतरगढ़ निवासी सुमेरसिंह पुत्र राजूसिंह ने श्रीगंगानगर के साधुवाली निवासी रोहित वर्मा पुत्र रामचन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है कि रोहित ने उससे इकरारनामा लिखकर गाड़ी खरीदी थी। लेकिन आरोपी ने गाड़ी की किस्तें नहीं भरी साथ ही गाड़ी को भी खुर्दबुर्द कर दिया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण में जांच छतरगढ़ पुलिस थाना के हैड कांस्टेबल महेन्द्रसिंह कर रहे हैं।

5.कार चालक ने कांस्टेबल को मारी टक्कर, बीकानेर रैफर

बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र के नोखा के काकड़ा गांव के पास पुलिसकर्मी को टक्कर मार देने की खबर सामने आयी है। जहां पर पेट्रोल पंप के पास बलेनो वाहन ने पुलिसर्मी को टक्कर मार दी। जिसमें कांस्टेबल अनिल के सिर पर चोट आयी है। जानकारी के अनुसार अनिल तामिल करवाकर वापस मुकाम चौकी आ रहा था। इसी दौरान बलेनो वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके बाद आसपास के लोगों के सहयोग से कांस्टेबल को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद कांस्टेबल को बीकानेर रैफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही जसरासर थानाधिकारी संदीप कुमार मौके पर पहुंचे और वाहन को जब्त किया है।

6.नकाबपोश चोरों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना, तीन लाख का सोना-चांदी चुराया

चूरू शहर के जीण माता मंदिर के पास स्थित सोने चांदी के गहनों की घड़ाई की ज्वेलरी शॉप में रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की यह वारदात ज्वैलरी शॉप में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें दो नकाबपोश टोपी पहने हुए अज्ञात चोर दुकान में चोरी कर रहे है। वहीं, उनका एक साथी दुकान के बाहर खड़ा होकर ध्यान रख रहा है। परिवार के लोगों को घटना का पता सोमवार सुबह चार बजे उठने पर लगा। जिसमें देखा कि दुकान का ताला टूटा पड़ा था। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली थाना के एएसआई वीरेन्द्र सिंह खोटिया ने बताया कि धर्म स्तूप जीण माता मंदिर के पास स्थित वार्ड 30 निवासी राजेश कुमार प्रजापत का घर है। जिसके कॉर्नर पर सोने-चांदी की ज्वेलरी की घड़ाई की दुकान है। जिसमें बाबूलाल प्रजापत काम कर जो रविवार शाम चार बजे ही गांव चला गया था। शाम करीब सात बजे दुकान को बंद किया हैं। देर रात करीब एक बजकर 20 मिनट पर अज्ञात तीन चोरों ने दुकान के शटर का कुंटा और अंदर लगे कांच के दरवाजे का लॉक तोड़कर दुकान में घुसे हैं। जिनमें दो नकाबपोश चोर दुकान में वारदात को अंजाम दे रहे हैं। वहीं, एक चोर दुकान के बाहर खड़ा होकर रखवाली कर रहा है अज्ञात चोरों ने दुकान से करीब साढ़े तीन किलो चांदी का सामान और नौ ग्राम सोने का सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने दुकान में रखी तिजोरी को भी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसमें वह सफल नहीं हुए। घटना का पता परिवार के लोगों को सुबह चार बजे उठने पर हुआ तो देखा कि दुकान खुली पड़ी थी। जिसका सामान भी इधर उधर बिखरा पड़ा है। एएसआई वीरेन्द्र सिंह खोटिया ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज मिले है। जिनके आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। इसके अलावा शहर में अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जायेंगे। चोरों ने सोने चांदी के गहनों की घड़ाई की दुकान में काम करने वाले कारीगर का रखा सामान भी चोरी कर ले गए। अज्ञात चोरों ने कारीगर की बंद ड्रावर का ताला तोड़कर सामान ले गये। वहीं दुकान में रखे काउंटर के ड्रावर का भी ताला तोड़ दिया।

7.अज्ञात चोर ने घर में घुसकर लाइसेंस सुदा गन पार कर ले गये

बीकानेर। जिले के रणजीतपुरा के चक बीएसडी मोडिया फांटा से अज्ञात चोर घर से लाइसेंस सुदा 12 बोर की गन चोरी कर ले गये और सीसीटीपी के साथ भी छेडछाड़ की है। घटना 4 अक्टूबर की रात से 5 अक्टूबर की सुबह के बीच लाइसेंस शुदा गन चोरी हो गई। इस सम्बंध में रणजीतपुरा थाने में परवतसिंह ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाया है। याचक ने बताया कि, उसके घर से अज्ञात चोर ने लाइसेंस शुदा 12 बोर की गन, कार्टिज और बैग चोरी कर लिया। और साथ ही सीसीटीवी व डीवीआर के साथ छेड़छाड़ भी करी। पुलिस ने रिर्पो दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!