Advertisement

बीकानेर -क्षेत्र के गांव कोटासर में 9 व 10 अक्टूबर होगा माँ शक्ति दादी का 16 वां विशाल जागरण एवं भंडारे का आयोजन

सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

श्रीडूंगरगढ क्षेत्र के गांव कोटासर में मां शक्ति दादी का मेला गुरुवार को भरेगा। जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी मदन लाल जोशी ने बताया कि मेले में कोटासर सहित दुलचासर गंगाशहर,बीकानेर,रानासर,सहजरासर,मेघासर,नोखा, देशनाेक पीलीबंगा,गंगानगर रेड़ी तारानगर,हरियाणा अरनियावाली सिरसा फतेहाबाद से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। मेले के पूर्व संध्या पर बुधवार शाम को मंदिर प्रांगण में जागरण का आयोजन होगा जागरण में गायक कलाकार तारानगर समुंद्र सिंह राठौड़ भजनों की प्रस्तुतिया देंगे। गुरुवार को मंदिर में मां शक्ति दादी का विशेष श्रृंगार व पूजा अर्चना होगी मंदिर परिसर में सामूहिक हवन के आयोजन के पश्चात् माता का भंडारा लगेगा। मेले को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह है। ‌मेलें की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।‌

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!