Advertisement

बीकानेर-श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुए के अड्डे पर मारा छापा पकड़े दो जुआरी,पढ़ें पूरी खबर।

सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

पुलिस ने क्षेत्र में अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए झंवर बस स्टैंड के पास एक बिल्डिंग में छापा मारा, जहां ताश के पत्तों पर जुआ खेलते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। जुआरियों से पुलिस ने मौके से 3150 नगद बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों में बिग्गा बास निवासी मुकेश कुमार पुत्र अशोक कुमार और कालूबास निवासी लूणाराम पुत्र लाला राम मेघवाल शामिल हैं। यह कार्रवाई आईजी ओम प्रकाश पासवान के निर्देशन में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत की गई। डीओ देवाराम और कॉन्स्टेबल राजवीर ढाका ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस द्वारा जुआरियों पर कड़ी नजर रखते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही जा रही है पुलिस द्वारा एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत श्रीडूंगरगढ़ में इस प्रकार की और भी कार्रवाईयां की जाएंगी, जिससे क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!