Advertisement

सुल्तानपुर में चलेगी इलेक्ट्रिक बसें,संचालन के लिए रोडवेज ने शुरू किया सर्वे।

रिपोर्टर प्रदीप कुमार तिवारी 

05/10/2024

सत्यार्थ न्यूज सुल्तानपुर यूपी 

• सुल्तानपुर में चलेगी इलेक्ट्रिक बसें,संचालन के लिए रोडवेज ने शुरू किया सर्वे।

सुल्तानपुर : परिवहन निगम की ओर से सुल्तानपुर डिपो को 20 इलेक्ट्रिक बसें आवंटित की गई हैं। इसके लिए लोकल रूटों का सर्वे शुरू किया गया है। इसके लिए जयसिंहपुर, कादीपुर, अखंडनगर , धनपतगंज, बलदीराय समेत अन्य क्षेत्रों में यातायात निरीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा।बड़े शहरों की तरह जिले में भी इलेक्ट्रिक बस के पहिए घूमेंगे। एआरएम कार्यालय के अनुसार, शासन के निर्देश पर बीते दिनों बसें उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भेज दिया गया था। पहले चरण में 20 बसों की स्वीकृति शासन से मिल गई है। रोडवेज के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसें नवंबर माह तक आ जाने की उम्मीद अधिकारियों ने जताई है। इन बसों का संचालन लोकल रूटों पर किया जाना है।

इसके अंतर्गत लंभुआ, कादीपुर कूरेभार, धनपतगंज, सेमरीबाजार , बलदीराय समेत अन्य रूटों को शामिल किया गया है। दूरी के हिसाब से बसों को स्टापेज स्थल सर्वे रिपोर्ट में तय किए जाएंगे।विभागीय अधिकारियों का मानना है कि इलेक्ट्रिक बस का किराया सामान्य बस से कम रहेगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद शुक्ल ने बताया कि पहले चरण में 20 बसों की ही स्वीकृति मिली है। अगले माह बसें आ जाएंगी। इससे राजस्व भी बढ़ेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!