Advertisement

बीकानेर-श्रीडूंगरगढ़ हाइवे पर बडा सड़क हादसा: ट्रक और बस में आमने-सामने की भिड़ंत दो गंभीर घायल मौके पर भीड़ जमा

सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

श्रीडूंगरगढ़ नेशनल हाइवे पर एक बड़ा सड़क हादसा कितासर सीमा के पास ट्रक और बस में आमने-सामने की भीषण टक्कर हुई है। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई है और हाइवे पर लंबा जाम लग गया है। जानकारी के मुताबिक, बस में सवार यात्री देशनोक मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे, वहीं ट्रक श्रीडूंगरगढ़ से रतनगढ़ की ओर जा रहा था। टक्कर के कारण दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ट्रक और बस के ड्राइवर दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं और अभी भी वाहन के अंदर फंसे हुए हैं। आपणों गांव सेवा समिति और लखासर टोल हाइवे टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को बाहर निकालने की कोशिश जारी है। हाइवे पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। प्रशासन को सूचना दे दी गई है।
एक चालक को बाहर निकाला गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!