Advertisement

बाराबंकी : ट्रेन से कटकर दो मासूम बच्चियों की मौत।

www.satyarath.com

• ट्रेन से कटकर दो मासूम बच्चियों की मौत।

www.satyarath.com

रिपोर्टर ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार यूपी बाराबंकी सत्यार्थ न्यूज़ 

बाराबंकी :  जिले के सतरिख थाना क्षेत्र के संदौली गांव के पास लखनऊ बाराबंकी रेल मार्ग पर ट्रेन से कट कर दो बच्चियों की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की दोपहर करीब 12:30 बजे हुई।

पुलिस के अनुसार जानवी और चांदनी नामक 5 व 6 साल की बच्चियां खेलते-खेलते रेलवे ट्रैक पर पहुंच गईं। इस दौरान अचानक धड़धड़ाते हुए उनके ऊपर से एक ट्रेन गुजर गई।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों को ग्रामीणों ने संभाला। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। दोनों बच्चियां सगी बहनें बताई जा रही हैं। उधर, इस घटना से रेल संचालन कुछ देर के लिए प्रभावित हो गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!