Advertisement

अम्बेडकरनगर : बार एसोसिएशन आलापुर का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ।निर्वाचित पदाधिकारियों को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा गया।

www.satyarath.com

• बार एसोसिएशन आलापुर का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ।निर्वाचित पदाधिकारियों को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा गया।

www.satyarath.com

अम्बेडकरनगर : शुक्रवार को आलापुर तहसील परिसर में बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया । कुल 167 अधिवक्ता मतदाताओं के सापेक्ष 165 ने अपने मत का प्रयोग किया।नामित मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार श्रीवास्तव तथा देवब्रत मौर्य की देखरेख में संपन्न हुए मतदान के उपरांत हुई मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ दो लोगों के बीच हुए मुकाबले में पूर्व अध्यक्ष सुनीत द्विवेदी एक बार फिर विजयी घोषित किए गए उन्हें कुल 95 मत हासिल हुए जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रहे हृदय राम को 68 मत हासिल हुए,इस प्रकार सुनीत द्विवेदी ने उन्हें 37 मतों के अंतर से हराया। महामंत्री पद के लिए चार लोगों के बीच हुए मुकाबले में नरेंद्र कुमार यादव को 75 मत हासिल हुए दूसरे नंबर पर रहे पूर्व महामंत्री योगेंद्र प्रसाद यादव को 46 तथा पं राकेश तिवारी को 34 व वीरेंद्र कुमार कन्नौजिया को सिर्फ 9 मत प्राप्त हुए एक मत निरस्त घोषित किया गया। इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दो लोगों के बीच हुए मुकाबले में दिनेश कुमार मिश्रा ने 94 मत प्राप्त कर जीत दर्ज कराई तो वहीं इनके प्रतिद्वंद्वी रहे राजमणि सिंह यादव को 71 मत मिले। चुनाव अधिकारियों ने सभी विजेता प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया।इसके पूर्व ही उपाध्यक्ष के तीन पदों के लिए उमाशंकर चतुर्वेदी,सतीश कुमार शर्मा,नागेंद्र कुमार चौबे व कोषाध्यक्ष के एक पद पर वीरेंद्र कुमार तिवारी तथा संयुक्त सचिव के 3 पदों के लिए भूपेंद्र मिश्र शिवकुमार श्रीवास्तव व अवधेश कुमार तिवारी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!