Advertisement

बीकानेर-पढ़े जिले व आस-पास की खबरें एक साथ एक क्लिक में

सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

1.रात को घर में घुसे चोर सामान व गहने किये चोरी

जिले के खाजूवाला थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात हुई है। इस संबंध में वार्ड नंबर एक रामदेव मंदिर के पास खाजूवाला निवासी राजूराम पुत्र चंदुराम ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। चोरी की यह वारदात एक अक्टूबर की रात को हुई। परिवादी ने बताया कि अज्ञात चोर रात के समय में उसके घर में घुसे और सामान व गहने चोरी कर ले गये। पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी।

2.मोटरसाईकिल चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, नकबजनी के दर्ज है मुकदमें

जसरासर पुलिस ने मोटरसाईकिल चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में नकबजनी के मामले दर्ज है। पुलिस के अनुसार 19 सितंबर को परिवादी प्रशांत सोनी पुत्र श्रीराम सोनी निवासी जसरासर ने थाना पर रिपोर्ट दी कि 12 सितंबर को वक्त 05.00 एएम पर कस्बा जसरासर में मेरे घर के आगे खडी मोटरसाईकिल होण्डा लिवो डिस्क को तीन अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गये। जिस पर प्रकरण दर्ज किया जाकर थाना स्तर पर थानाधिकारी संदीप कुमार के नेतृत्व में अनुसंधान अधिकारी रामावतार सउनि व थाना स्तर पर टीम गठित कर त्वरित गति से कारवाई करते हुए आज वाहन चोरी के आरोपी शेरसिंह पुत्र लीवरसिंह सिकलिकर सिख उम्र 22 साल निवासी उमरटी पुलिस थाना बरला जिला बण्डवानी मध्यप्रदेश, नेपालसिंह पुत्र सरदारसिंह जाति सिकलिगर सिख उम्र 34 साल निवासी दैत्यनगर जिला बडोदरा गुजरात, गुरवीरसिंह उर्फ राहुल सिंह पुत्र धीरसिंह जाति चौहान सिख उम्र 32 साल निवासी बीआरसी गेट प्रभुनगर प्लोट नंबर 121 पुलिस थाना उदना जिला सूरत गुजरात को गिरफ्तार किये गये है। इन आरोपियों के विरूद्ध पुलिस थाना बीदासर जिला चुरू में नकबजनी के मुकदमें दर्ज है, उक्त आरोपीगण मध्यप्रदेश व गुजरात के निवासी है जो तालों की चाबियां बनाने का बहाना बना कर दिन में घुम घुम कर सुनें घरों व मोहल्लों की रेकी करते है, फिर रात्रि में मौका पाकर चोरियों को अंजाम देते है। आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपियों से अन्य चोरियों के सम्बन्ध में पूछताछ व अनुसंधान जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी संदीप कुमार, रामावतार सउनि, मिन्टू कानि, ओमप्रकाश कानि शामिल थे।

3.संतुलन बिगड़ने से बोलेरो पलटी, एक की मौत

बीकानेर। मूंडसर के पास शुक्रवार शाम को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हैड कांस्टेबल सपतराम मीणा ने बताया कि परिवादी हरिराम मेघवाल निवासी कुचौर आधुणी ने दर्ज रिपोर्ट करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि गांव बंधा के लिए गाड़ी में शोक बैठक में गये थे। वापस आते समय मुण्डसर स्टेडियम के पास पहुंचे तो अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर कर पलट गई, जिससे गाड़ी में सवार श्रवणराम मेघवाल को गंभीर चोट आई। उसे नापासर सीएचसी लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गाड़ी में सवार जिसमें विमला, रामी, कुभाराम, गोविन्दराम और ड्राईवर दुर्घटना में घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

4.हत्या के बाद मोर्चरी पर प्रदर्शन, परिजन व ग्रामीण बैठे धरने पर

कानासर गांव की छोटी ढाणी में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में शुक्रवार को झगड़ा हुआ। इस दौरान युवक को इतनी गंभीर चोट लगी कि मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या के इस मामले में अब युवक के परिजन व ग्रामीण मोर्चरी पर शनिवार को धरने पर बैठ गए। कानासर छोटी ढाणी में एक पक्ष के शंकरलाल, ओमप्रकाश व इसके परिवार के लोगों का दूसरे पक्ष के सोहनलाल, शांतिलाल उर्फ सतु व उसके परिजनों से जमीन विवाद चल रहा है। शुक्रवार को दिन में दोनों पक्षों के लोग विवाद सुलझाने के लिए बैठे थे लेकिन इसी दौरान विवाद कम होने के बजाय बढ़ गया। गांव में माताजी मंदिर के पास चौकी पर चल रही पंचायत के दौरान शंकरलाल पक्ष की ओर से आए बजरंग कुम्हार लोगों पर हमला बोल दिया। विरोध में लोग मोर्चरी पर एकत्र शनिवार को इस हत्या के विरोध में लोग मोर्चरी पर एकत्र हो गए हैं। परिजन शव लेने से इनकार कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि पहले हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र की इस घटना में अब गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है। एडिशनल एसपी दीपक कुमार शर्मा और थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रहे हैं।

5.15 साल की बालिका ने किया सुसाइड

नोखा थाना क्षेत्र में 15 साल की बालिका ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना नोखा के जोरावरपुरा वार्ड नंबर दो की है। जहां 15 साल की बालिका ने अपने घर में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। इस संबंध में मृतका के पिता ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है।

6.दो पक्षों में हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत

दो पक्षों में हुई मारपीट में एक व्यक्ति की जान चली गई। एसपी कावेंद्र सागर ने बताया कि घटना बीछवाल थाना क्षेत्र के कानासर की है। जहां जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक का नाम बजरंग है। जिसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बीछवाल एसएचओ गोविंद सिंह चारण मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे और जानकारी ली।

7.सीमा पार से अवैध हेरोइन मंगवाने वाले छह आरोपी गिरफ्तार, सभी पंजाब के रहने वाले

सीमा पार से अवैध पादक पदार्थ हेरोइन मंगवाने वाले छह आरोपियों को छत्तरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पंजाब के रहने वाले है। भारत-पाक सीमा पार से दो किलो 100 ग्राम हेरोइन मंगवाने के संबंध में खाजूवाला पुलिस थाने में मामला दर्ज है। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें बलदेव सिंह,मस्तान सिंह,महिंद्र सिंह अमरीक सिंह,हरभजन सिंह, परगट सिंह है,इनको पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी संदीप कुमार, महेन्द्र सिंह, सुनिल कुमार, कृष्णलाल, पंकज व संजय शामिल थे।

8.संतुलन बिगड़ने से बोलेरो पलटी, एक की मौत

बीकानेर। मूंडसर के पास शुक्रवार शाम को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हैड कांस्टेबल सपतराम मीणा ने बताया कि परिवादी हरिराम मेघवाल निवासी कुचौर आधुणी ने दर्ज रिपोर्ट करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि गांव बंधा के लिए गाड़ी में शोक बैठक में गये थे। वापस आते समय मुण्डसर स्टेडियम के पास पहुंचे तो अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर कर पलट गई, जिससे गाड़ी में सवार श्रवणराम मेघवाल को गंभीर चोट आई। उसे नापासर सीएचसी लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गाड़ी में सवार जिसमें विमला, रामी, कुभाराम, गोविन्दराम और ड्राईवर दुर्घटना में घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

9.व्यापारी को ब्लैकमेल करने के मामले में महिला व उसका साथी गिरफ्तार, पढ़ें खबर

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और एक्सटॉर्शन मनी दस लाख रुपए की मांग करने के दो आरोपियों को शुक्रवार को श्रीगंगानगर जिले की कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एक महिला भी है। महिला अपने पुरुष साथी के साथ मिलकर लोगों को जाल में फंसाती और बाद में उसके अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करती और उससे रुपए की मांग करती। तीन अक्टूबर को इस संबंध में पीडित के कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाने पर कोतवाली पुलिस एक्टिव हुई और आरोपी की महिला साथी को शहर की इंदिरा वाटिका से धर- दबोचा। आरोपी मौके से फरार हो गया लेकिन उसे जस्सा सिंह मार्ग से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में शहर के एक गाजर व्यापारी ने मामला दर्ज करवाया था। इसमें कहा गया था कि गाजर के बिजनेस के सिलसिले में उसकी मुलाकात शहर के गोल बाजार में एक युवती से हुई। युवती से व्यापार के सिलसिले में लगातार बातचीत होने लगी। इसी दौरान एक दिन युवती ने उसे बताया कि उसका अश्लील वीडियो उसके पास है। आरोपी युवती ने दस लाख रुपए की मांग करते हुए कहा कि रुपए नहीं देने पर उसका वीडियो वायरल कर दिया जाएगा और उसके खिलाफ रेप का मामला भी दर्ज करवा दिया जाएगा। आरोपियों ने उसे इंदिरा वाटिका बुलाया और मोबाइल छीनकर जबर्दस्ती 99 हजार रुपए खाते में ट्रांसफर करवा लिए। आरोपी इसके बाद भी पीडित पर दस लाख रुपए देने का दबाव बनाते रहे। इस पर पीडित ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज होने पर एएसपी सिटी बी. आदित्य और एसएचओ पृथ्वीपाल सिंह की देखरेख में टीम गठित की गई। टीम ने इस तरह के मामलों में पहले शामिल रहे लोगों के बारे में जानकारी जुटाई। घटना के समय इलाके में एक्टिव मोबाइल फोन पर नजर रखी तो आरोपियों पर शक पुख्ता हो गया। आरोपियों के एक्सटॉर्शन मनी की मांग करने पर पुलिस ने पीडित को दस हजार रुपए देकर इंदिरा वाटिका में भेजा। वहां आरोपी महिला मौके पर पहुंची। आरोपी महिला ने इंदिरा वाटिका में पीडित से दस हजार रुपए लिए और उसे उसका वीडियो डिलीट करने का आश्वासन दिया। इसी दौरान पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। घटना के दौरान महिला का साथी अलवर जिले के एक गांव का रहने वाला महेंद्र मीना पार्क के आसपास घूम रहा था। पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही वह फरार हो गया। उसे बाद में पुलिस ने जस्सासिंह मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महेंद्र पहले भी आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। आरोपी महिला के मोबाइल से पीडित का एक वीडियो भी मिला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी शहर के धनाढ्य लोगों से दोस्ती कर उन्हें जाल में फंसाते हैं और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर रुपए हड़पने का काम करते हैं।

10.पुलिस खंगाल रही महिला के पति का रिकॉर्ड,बारह बोर पिस्तौल सहित महिला गिरफ्तार

श्रीगंगानगर जिले के गजसिंहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक महिला को एक बारह बोर की पिस्तौल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। महिला ये पिस्तौल लेकर गांव में घूम रही थी। इसी दौरान पुलिस को महिला के पास पिस्तौल व कारतूस होने की सूचना मिली और उन्होंने उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला का पति आपराधिक प्रवृत्ति का है। वह ही यह पिस्तौल लेकर आया था। महिला ने घर में पिस्तौल देखा तो वह इसे छिपाने के लिए निकल गई। अब पुलिस महिला के पति से भी इस बारे में जानकारी जुटाएगी। पुलिस ने गांव 11 एफएफ में यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार महिला गगनदीप कौर के पति सोनूसिंह का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। वह बदमाश प्रवृत्ति का है। महिला ने शुरुआती पूछताछ में बताया है कि उसका पति यह पिस्तौल और दो कारतूस लाया था। कार्रवाई के डर से वह उसे छिपाने जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!