Advertisement

बाराबंकी : कैंडल जलाकर दिवंगत शिक्षकों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

www.satyarath.com

• कैंडल जलाकर दिवंगत शिक्षकों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

www.satyarath.com

बाराबंकी : प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश स० मीडिया प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में जनपद बाराबंकी स्थित गांधी भवन में सैकड़ों शिक्षकों ने जनपद अमरोहा में दिवंगत शिक्षक संजीव कुमार एवं जनपद अमेठी में कार्यरत दिवंगत शिक्षक सुनील कुमार को कैंडल जलाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। अभिषेक सिंह ने कहा कि एक शिक्षक परिवार की निर्मम हत्या, कहीं शिक्षक द्वारा बेबस होकर मौत को गले लगाना, डिजिटल अरेस्ट किया जाना जैसी लगातार तमाम शिक्षकों के साथ हो रही  घटना से शिक्षक समाज आज मानसिक शारीरिक समाजिक आर्थिक रूप से भयभीत है । मेरा शासन एवं प्रशासन से अनुरोध है कि शिक्षकों के साथ हो रही ऐसी घटनाओं पर त्वरित कार्यवाही कर दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए एवं दिवंगत शिक्षकों के परिवार को 01 करोड़ की सहायता राशि एवं दोषी को फांसी की सजा दी जाए। इस अवसर पर शिक्षामित्र संघ से अमित मिश्र, प्राथमिक शिक्षक संघ से शिवाजी मिश्र, आलोक वर्मा, दिलीप तिवारी, पवन मिश्र, सौरभ वर्मा, विजय यादव, अनूप अवस्थी, अभिनव मिश्र, राज कुंवर, अमरेंद्र चतुर्वेदी, अंकित श्रीवास्तव, पंकज वर्मा, आदित्य वर्मा,अमित शुक्ला, अनुराग जायसवाल , प्रवीन रावत, प्रभाकर पाण्डेय, मुहम्मद अली सहित अनेक शिक्षक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!