हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो रिकॉर्ड तोड़ विकास और स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा पलवल का नाम : हेमंत विस्वा शर्मा, मुख्यमंत्री असम
पलवल-03 अक्टूबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा
असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने वीरवार को पलवल में भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम के पक्ष में जन आर्शीवाद रैली को संबोधित किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या,उत्तर प्रदेश की पूर्व मंत्री एवं पलवल विधानसभा प्रभारी स्वाति सिंह,पूर्व विधायक दीपक मंगला,भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम,जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया,एल डी वर्मा, प्रवीण ग्रोवर, वीरपाल दीक्षित सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।
मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। विश्व भर में नरेंद्र मोदी जी ने अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि हमास और इजराइल युद्ध के बाद इजराइल और हिज्बुल्लाह में भीषण जंग शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हमारा देश आतंकवाद के खिलाफ है। इजराइल आतंकवाद के खात्मे के लिए लड़ाई लड़ रहा है।
मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने कहा कि जब हिज्बुल्लाह का कमांडर मारा जाता है तो इंडिया गठबंधन आंसू बहाता है। लेकिन जब देश के सेना पर आतंकवादी हमला करते है तो इंडिया गठबंधन नहीं रोता है। उन्होंने कहा कि जो लोग आतंकवाद को अपना धर्म मानते है,देश की अवाम उनके साथ नहीं है।

मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने कहा कि हरियाणा में बाप और बेटे की सरकार नहीं आनी चाहिए। वरना हरियाणा प्रदेश के हालात ओर बिगड़ जाएगें। कांग्रेस प्रत्याशी मामन खान चुनाव जीतने के बाद हिंदुओं को मेवात से निकालने की धमकी दे रहे है। कांग्रेस सरकार धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में भाई भतीजावाद,क्षेत्रवाद के नाम पर नौकरी दी जाती है। कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था लेकिन प्रदेश में भाजपा की नायब सरकार ने भाईभतीजावाद को समाप्त किया।
मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी वर्गों के लिए कार्य किया है। इसलिए प्रदेश में रिश्तेदारों को नौकरी देने वाली सरकार नहीं बनानी है बल्कि जो सबका भला करें ऐसा सरकार चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद पाकिस्तान की भाषा बोलने वालों से चुन चुनकर हिसाब लिया जाएगा। मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम को भारी मतों से जिताने की अपील करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश की राजनीति में पलवल जिले की भागीदारी होनी चाहिए। भाजपा सरकार में पलवल जिले का चहुमुँखी विकास किया जाएगा।

















Leave a Reply