Advertisement

कांग्रेस उम्मीदवार करण दलाल ने हुड्डा सेक्टर 2 से निकाला अपना विजय संकल्प जुलूस(शक्ति प्रदर्शन)

कांग्रेस उम्मीदवार करण दलाल ने हुड्डा सेक्टर 2 से निकाला अपना विजय संकल्प जुलूस(शक्ति प्रदर्शन)

पलवल-03 अक्टूबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

कांग्रेस उम्मीदवार करण दलाल का विजय संकल्प जुलूस हूडा सेक्टर दो से शुरू हुआ। हजारों की संख्या में इलाके के लोग ट्रैक्टरों, गाड़ियों, बाइकों के काफिले के साथ जुलूस में शामिल हुए। जुलूस का नेतृत्व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने किया। जुुलूस पुराने जीटी रोड से होते हुए कमेटी चौक, मीनारगेट, सोहना रोड, न्यू सोहना रोड, आगरा चौक से निकलकर दिल्ली-आगरा राजमर्ग पर हाइड डाउट में पहुंचा। जहां जनसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भूपेश बघेल ने कहा कि हरियाणा में अब कांग्रेस का समय है। किसान, पहलवान और जवानों पर लाठीचार्ज करने वाली भाजपा सरकार का समय खत्म हो चुका है। हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने पर सभी वर्गों को सम्मान दिया जाएगा।

पूर्व केंंद्रीय मंत्री तथा सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि हरियाणा में पिछले 10 साल में केवल धर्म और जाति के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम किया गया है। आज भी चुनाव के दौरान भाजपा नेता इसी कार्य में लगे हैं, लेकिन अब हरियाणा के लोग समझ चुके हैं। इस बार हरियाणा में जनता भाजपा को चलता करने का मन बना चुकी है। हरियाणा में सरकार बनने के बाद 36 बिरादरियों का विकास होगा। उन्होंने कहा कि पलवल की धरा से हरियाणा की सरकार बनेगी।
कांग्रेस उम्मीदवार तथा पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा कि इतना बड़ा जुलूस मैंने स्वयं पहली बार देखा है। लोगों के उमडे़ इस हुजूम ने विरो​धियों को होश उड़ा दिए हैं। जुलूस के कारण विरोधी अपना जुलूस निकालना तक भूल गए। आज इस जुुलूस ने में आई इलाके के लोगों की भीड़ ने दिखा दिया कि वे कांग्रेस के साथ हैं। भाजपा का सूपड़ा साफ हो रहा है।
करण सिंह दलाल द्वारा निकाला गया विजय संकल्प जुलूस का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। कहीं पुष्प वर्षो हुई तो कहीं फूल मालाएं पहनाई गई। इतना नहीं जेसीबी मशीनों के द्वारा भी पुष्प वर्षा की गई। आगरा चौक पर जुुूलूस जैसे ही पहुंचे लोगों ने एलीवेटिड पुल पर चढ़कर दलाल के जुलूस पर पुष्प बरसाए। दलाल ही नहीं भूपेश बघेल और राजीव शुक्ला इतने भव्य जुलूस और स्वागत को देख गदगद हो गए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!