सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ
1.युवक ने किया सुसाइड, पत्नी व उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज
एक और ज्वैलरी की दुकान में चोरी की वारदात होना सामने आया है। घटना कोलायत सदर बाजार की है। जहां 25 सितंबर को चोर दुकान से सोने-चांदी का सामान चोरी कर ले गए। इस संबंध में कोलायत उपरला बास निवासी छोटुलाल पुत्र चंपालाल सोनी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने बताया कि अज्ञात चोर उसकी दुकान से सोना 15 ग्राम (लगभग) लोंग बाली, नोजपिन, अंगुठी, चांदी डेड किलोग्राम पायजेब, अंगुठी, हाथ का कड़ा, फुलड़ा, मादलिया आदि चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
2.पति ने पत्नी के साथ की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज
पति द्वारा पत्नी के साथ धोखाधड़ी करने का मामला शहर के
सदर पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार फड़ बाजार स्थित शेखो का मौहल्ला निवासी शमा बानो पत्नी अयुब अली ने अपने पति अयुब अली के खिलाफ कोर्ट इस्तगासे के जरिए मामला दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि उसके पति ने उसे धोखे में रखकर तलाकनामा खुलानामा के कागज बनवा लिये। आरोप है कि उसके पति अयूब ने उसके नाम से महिला ग्रुप लोन लिया तथा लोन की रकम 1 लाख 20 हजार रुपए अपने पास रख लिये। आरोप है कि पति के कहने पर उसने अपनी मां से बीस हजार रुपए ब्याज पर लेकर पति को दे दिये। जब-जब वह पैसे देने से मना करती थी तब-तब आरोपी पति उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट करता था। पुलिस ने कुचलीपुरा पुरानी गजनेर रोड निवासी अयूब अली पुत्र महबूब अली के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
3.मारपीट में हुआ फैक्चर, चलना-फिरना हुआ मुश्किल
घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सदर पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार यह मामला थाने के पास रहने वाले मंगेज सिंह पुत्र शिव सिंह राजपूत ने किशन सिंह व देवेन्द्र सिंह के खिलाफ दर्ज कराया है। परिवादी ने मारपीट की यह घटना 28 सितंबर को होना बताया है। परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी में मेरे घर में घुसे और मेरे साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। किशन सिंह ने मेरे दाहिने अंगुठे पर चोट मारी तथा मेरे दाहिनी बाजू पर डंडे से वार किया। इस दौरान मेरे लड़के संतोष सिंह ने मुझे छुड़ाना चाहा तो देवेन्द्र सिंह ने संतोष सिंह के बायें पांव पर चोट मारी। जिससे फैक्चर हो गया। जिसके कारण चलने-फिरने में असमर्थ है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, जिसकी जांच हैड कांस्टेबल गोपालाराम को सौंपी है।
4.चुन्नी का फंदा बनाकर युवक ने किया सुसाइड
चुन्नी का फंदा बनाकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। घटना देशनोक थाना क्षेत्र के पलाना की है। जहां वार्ड नं.04 निवासी राजाराम (40) जगराम जाट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मृतक के भाई शिव कैलाश ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। शिव कैलाश ने बताया कि एक अक्टूबर को मैं मेरे घर पर था। इस दौरान मेरे घर पड़ोसी मेरा बड़ा भाई राजाराम ने अपने घर के कमरे में चुन्नी से फंदा बनाकर फांसी लगा दी। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वहीं आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया।
5.युवक को स्टेडियम से उठाया, दूर ले जाकर की मारपीट
युवक को स्टेडियम से गाड़ी में डालकर ले जाकर मारपीट करने का मामला पूगल थाने में दर्ज हुआ है। यह मामला चक 03 डीकेडी डण्डी पुलिस थाना छत्तरगढ़ निवासी रुस्तम पुत्र अल्लाबक्स ने दर्ज करवाया है। जिसमें पूगल निवासी मुनसबखां, याकुब, इंसाफ, हाकमखां, अल्लाबसाया, बन्नेसिंह नामजद है। साथ ही चार-पांच अन्य भी है। घटना 30 सितंबर की रात को पूगल स्थित पद्मिनी स्टेडियम की है। परिवादी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी उसके भाई को स्टेडियम से गाड़ी में डालकर ले गये तथा दूर ले जाकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
6.करमीसर तिराहे से गाड़ी में डालकर ले गए, मारपीट कर युवक को बंधक बनाया
युवक को गाड़ी में डालकर ले जाना और उसके साथ मारपीट करना तथा बंधक बनाने का मामला नयाशहर पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। यह मामला अक्कासी निवासी किशनदास पुत्र रामचंद्र दास साध ने ओमप्रकाश भादू, राजकुमार गाट व दो अन्य के खिलाफ दर्ज करवाया है। घटना 29 सितंबर की रात को करमीसर तिराहे की है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके भतीजे को करमीसर तिराहे से गाड़ी में डालकर घर ले गए और मारपीट कर बंधक बनाया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
7.चोरों ने भगवान के घर को भी नहीं छोड़ा, ताले तोड़ दिया वारदात को अंजाम
चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरी की यह वारदात कोटगेट थाना स्थित बांद्रा बास के काली माता मंदिर में हुई। जहां 29 सितंबर की रात साढ़े नौ बजे से 30 सितंबर की सुबह छह बजे के बीच चोरों ने मंदिर के ताले तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में मंदिर पुजारी भंवर गिरी ने पुलिस थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिवादी ने बताया कि रात के समय में किसी अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर के ताले तोड़कर दो चांदी के मुकुट, एक छत्र, एक चांदी का चंवर व तीन लड्डू गोपाल व एक रेडिमेट झुला चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
8.सीवरेज का काम रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत
सीवरेज का काम कर रहे व्यक्ति को वाहन से टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। यह हादसा 30 सितंबर को पांचू थाना क्षेत्र की लेट नाडी रोही में हुआ। जहां एक्सीवेटर चालक ने सीवरेज का काम रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। इस संबंध में रेल्वे वर्कशॉप के पीछे ओडो का मौहल्ला सर्वोदय बस्ती निवासी मृतक के भतीजे स्वरुप पुत्र मेघराज ने एक्सीवेटर चालक के खिलाफ पांचू पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने बताया कि एक्सीवेटर चालक द्वारा एक्सीवेटर को लापरवाही पूर्वक चलाकर सीवरेज का काम रहे उसके चाचा का एक्सीडेंट कर दिया। जिससे उसके चाचा की मौत हो गई। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर एक्सीवेटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
9.वाहन से गिरा बालक,ईलाज के दौरान मौत
वाहन से गिरने से 16 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई। घटना 30 सितंबर को उदासर फांटा के पास व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में हुई। इस संबंध में मृतक के पिता दौसा निवासी वीर बहादुर ने व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। जिसमें बताया कि उसका 16 वर्षीय पुत्र विवेक सिंह किसी वाहन के पीछे ड्राईवर को बिना बताये चढ़ गया जो शुभम की दुकान के सामने वाहन से बिना बताये उतर गया। सड़क पर गिरने से विवेक को चोट लगी और ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
10.जानलेवा हमला करने का प्रयास, महिलाओं से की अभद्रता
बीकानेर। धारदार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना नापासर थाना क्षेत्र के नौरंगदेसर गांव की है। इस सम्बंध में विवाहिता ने जेठाराम, मानाराम, रतिराम, ठाकरराम के भांजे व अन्य महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 30 सितम्बर की है। इस सम्बंध में परिवादिया ने बताया कि वह अपने परिवार के संयुक्त खातेदारी के खेत में मोठ तोडने का काम कर रही थी। परिवार के लोग भी इस दौरान साथ में थे। इसी दौरान आरोपित बिना नम्बरी ट्रेक्टर लेकर आए। परिवादिया के अनुसार आरोपित के पास सरिया, बर्डी, जई, कुल्हाड़ी थी। खेत में आते ही आरोपित ने उसके परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। परिवादिया ने बताया कि आरोपित ने परिवार वालों पर ट्रेक्टर चढ़ाने का प्रयास किया और महिलाओं के साथ अभद्रता की। परिवादिया ने बताया कि इस दौरान आरोपित ने कपड़े फाडने का भी प्रयास किया और जाते समय मंगलसूत्र सहित सोने के आभूषण तोड़कर ले गए। जिससे परिवार के लोगों को चोटें आयी है। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
11.रॉयल्टी के रुपए लेकर नाकेदार हुए फरार
बीकानेर। कलेक्शन के हजारों रुपए लेकर रॉयल्टी नाकेदार फरार होने का मामला कोलायत पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार यह मामला दशरथ एसोसिएट रॉयल्टी नाका इंचार्ज ओमपाल सिंह ने झुंझुनूं के सुल्ताना निवासी ओम सिंह व सीकर जिले की तहसील रामगढ़ के गांव तियावली निवासी जोगेन्द्र शेखावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि वह दशरथ एसोसिएट रॉयल्टी नाका इंचाज है तथा फर्म के सभी नाकों को संभालने का काम करता है। एसोसिएट के सांखला फांटा के नाकेदार ओमसिंह व जोगेन्द्र शेखावत को सांखला फांटा पर गाडिय़ों की रॉयल्टी रसीद काटने के लिए लगाया था। 27 सितंबर को रॉयल्टी कलेक्शन के लिये रात्रि को सांखला फांटा पर गया तक दोनों नाकेदार मौके से गायब मिले। 26 सितंबर को 24 घंटे का पूरा कलेक्शन लगभग 90 हजार रुपए लेकर दोनों फरार हो गए। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर शुरू कर दी।
12.सोलर प्लांट से उपकरण चोरी करने वाली गैंग का खुलासा चार चोर गिरफ्तार
पूगल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोलर प्लांट से उपकरण चोरी करने वाली गैंग को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार आईजी ओमप्रकाश पासवान, एसपी कावेन्द्र सिंह सागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्यारेलाल शिवरान के निर्देशन में तथा आरपीएस विनोद कुमार के निकट सुपरविजन में सोलर प्लांटों में चोरी की बढ़ती हुई वारदातों को मध्यनजर रखते हुए वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए धर्मेन्द्रसिंह उनि थानाधिकारी मय टीम द्वारा प्रकरण संख्या 151 दिनांक 30.09.2024 धारा 136 विद्युत अधिनियम 2003 पुलिस थाना पूगल जिला बीकानेर में आरोपी महेन्द्र सिंह पुत्र नारायण सिंह उर्फ नरू सिंह जाति राजपूत उम्र 24 साल निवासी बांदरेवाला पुलिस थाना पूगल जिला बीकानेर, शिव सिंह पुत्र आशु सिंह जाति राजपुत उम्र 22 साल निवासी बांदरेवाला पुलिस थाना पूगल जिला बीकानेर, सिकन्दर सिंह पुत्र गुरजंट सिंह जाति रामदासिया सिख साल निवासी वार्ड नम्बर 5, चक 3 जीडी पुलिस थाना घडसाना जिला अनूपगढ व पहलवान पुत्र वरियाम चंद जाति ओड उम्र 65 साल निवासी वार्ड नम्बर 23, दुर्गा माता मंदिर के पास, धक्का बस्ती पुलिस थाना घडसाना जिला अनूपगढ को गिरफ्तार किया गया, मुल्जिमान से अग्रिम अनुसंधान जारी है।
13.युवक ने तीन साल की बच्ची उठाई परिजन पहुंचे तो छोड़कर भागा
बीठनक गांव में 28 साल के एक युवक ने तीन साल की बच्ची को टॉफी का लालच देकर उठाया लिया। वह उसे लेकर गांव से बार सुनसान इलाके में झाड़ियों के बीच ले गया। गनीमत रही कि जिस बालिका को युवक ने उठाया, उसे उसके साथ खेल रही बड़ी बहन ने देख लिया। उसने घर जाकर अपने पिता को बताया कि शकूर खां उसकी बहन को उठाकर ले गया है। इस पर बालिका के पिता और ग्रामीण उसे ढूंढने के लिए निकले। गांव से बाहर सुनसान इलाके में झाड़ियों के बीच बच्ची के रोने की आवाज़ आई। इस पर ग्रामीण वहां पहुंचे तो आरोपी युवक ने बालिका को वहीं छोड़ दिया और मौके से भाग गया। कोलायत एसएचओ लखबीर सिंह ने बताया कि घटना बुधवार शाम सात बजे की है। गनीमत रही कि ग्रामीण और परिजन समय पर पहुंच गए तो बालिका का कोई नुकसान नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने युवक का पीछा किया। घटना तेजी से गांव में फैली तो बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी युवक शकूर खां की उम्र 28 साल है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी युवक का घर स्कूल के पास ही है। वह स्कूल से आती-जाती बच्चियों को हमेशा गलत नजर से देखता है।
14.पानी निकालते समय फिसला पैर, कुंड में डूबने से हुई मौत
कुंड से पानी निकालते समय व्यक्ति का पैर फिसल गया, इससे उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के रोही कंवलीसर में 1 अक्टूबर को छैलुसिंह पुत्र चैनसिंह रोही कंवलीसर में खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान पानी के लिए कुंड के पास गया और पानी निकालते समय पैर फिसल गया। जिसके चलते छैलुसिंह कुंड में गिर और मौत हो गयी। इस सम्बंध में मृतक के रिश्तेदार महेन्द्र ङ्क्षसह ने मर्ग दर्ज करवायी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
15.कार अनियंत्रित होकर पलटी महाजनः मां की अस्थिया डालने गई बेटी की सड़क हादसे में मौत, करीब 5 जने घायल
बीकानेर। जिले के लूणकरनसर के महाजन गांव में आठ दिन पहले भूरदास स्वामी की पत्नी की मृत्यु हो गई थी जिसकी अस्थियां को लेकर परिजन हरिद्वार गया हुआ था आते समय रास्ते में कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे सवार मृतक की बेटी शारदा की मौत हो गई वहीं कई घायल हो गये।
घायलों को हनुमानगढ़ अस्पताल भेजा गया है. हनुमानगढ़ जिले में नोहर के पास कार पलटी है. मिली जानकारी के मुताबिक कार सवार महाजन से अपने परिजन की अस्थियां लेकर हरिद्वार गए थे. इसी दौरान बीच में हादसा हो गया. एक महिला की मौत हुई है।अलसुबह करीब पांच बजे ये हादसा हुआ है।

















Leave a Reply