Advertisement

वाराणसी : पितृ विसर्जन पर काशीवासियों नें किया गंगा स्नान और पिंडदान, पितरों का मिलता है विशेष आशीर्वाद।

www.satyarath.com

• पितृ विसर्जन पर काशीवासियों नें किया गंगा स्नान और पिंडदान, पितरों का मिलता है विशेष आशीर्वाद।

www.satyarath.com

वाराणसी : पितृ विसर्जन के दिन बुधवार को गंगा घाटों पर काशीवासियों की भीड़ रही। लोगों नें गंगा स्नान के साथ ही घाट पर पितरों के लिए तर्पण और पिंडदान किया। वहीं ब्राह्मणों को भोजन करानें के साथ ही दान भी दिया। ऐसी मान्यता है कि 15 दिनों तक चलने वाले पितृ पक्ष और पितृ विसर्जन के दिन पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध से पितरों का विशेष आशीर्वाद मिलता है।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

पुरोहित राजकुमार तिवारी नें कहा कि हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व है। इस दौरान पितरों के लिए तर्पण और पिंडदान करना चाहिए। हमें गाय और कौआ को खाना खिलाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि पितृ पक्ष में हमारे पितृ धरती पर आते हैं। उन्हें अपने वंशजों से अपेक्षा होती है कि वे उनके लिए पितृ पक्ष में तर्पण ओर पिंडदान करेंगे। इसलिए सभी लोगों को पिंडदान और तर्पण करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि गंगा घाट पर लोग पिंडदान और तर्पण कर रहे हैं। ब्राह्मणों को भोजन कराने, दान देनें का विशेष महत्व है। यह परंपरा आदि काल से चली आ रही है। महाभारत और रामायण काल में भी इसका उल्लेख मिलता है। बताया कि पितरों के लिए तर्पण और पिंडदान से पितरों का विशेष आशीर्वाद मिलता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!