Advertisement

बीकानेर-2 अक्टूबर 2024 बुधवार आज का पंचांग व राशिफल और जानें कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रिड़ी के साथ

सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है।शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है।पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त,चद्रोदय-चन्द्रास्त काल,तिथि,नक्षत्र,मुहूर्त योगकाल,करण,सूर्य-चंद्र के राशि,चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।

🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏

🙏जय श्री कृष्णा🙏

🌄श्री सनातन हिंदू पंचांग-02.10.2024🌄

✴️ नियमित गोचर राशिफल सहित✴️

🕉️ शुभ बुधवार – 🌞- शुभ प्रभात् 🕉️

74-30💥मध्यमान💥75-30

(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)

🕉️💥💥🌄💥💥🕉️
_________________________________
____________आज विशेष____________
इन 9 पौधों में है मां दुर्गा के नौ रूपों का वास,
घर में लगाने से मिलेंगे चमत्कारिक लाभ
_________________________________
_________दैनिक पंचांग विवरण________
✴️🌄💥🌞💥🌄💥
__________________________________
आज दिनांक……………….. .02.10.2024
कलियुग संवत्…………………………5126
विक्रम संवत्………………………….. 2081
शक संवत्……………………………..1946
संवत्सर………………………….श्री कालयुक्त
अयन………………………………दक्षिणायन
गोल…………………………………… दक्षिण
ऋतु………………………………………शरद्
मास………………………………….. आश्विन
पक्ष………………………………………कृष्ण
तिथि.अमावस्या. रात्रि.12.19* तक/प्रतिपदा
वार…………………………………… बुधवार
नक्षत्र….उ.फाल्गु. अपरा. 12.23 तक / हस्त
चंद्रराशि……………. कन्या. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग……………ब्रह्म. रात्रि. 3.20* तक / ऐंद्र
करण…………….चतुष्पद. प्रातः 10.58 तक
करण…..नाग. रात्रि. 12.19* तक / किंस्तुघ्न
_________________________________
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
_________________________________
*विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट*
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
कोटा – 5 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️
_______________________________
-सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची-
✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️
________________________________
सूर्योदय…………………. प्रातः 6.25.14 पर
सूर्यास्त…………………. सायं. 6.15.43 पर
दिनमान-घं.मि.सै…………………11.50.28
रात्रिमान-घं.मि.सै……………….. 12.09.56
चंद्रास्त…………………….6.04.56 PM पर
चंद्रोदय……………………6.41.05 AM पर
राहुकाल.अपरा.12.20 से 1.49 तक(अशुभ)
यमघंट….. प्रातः 7.54 से 9.23 तक (अशुभ)
गुलिक………… पूर्वा. 10.52 से 12.20 तक
अभिजित….मध्या.11.57 से 12.44(अशुभ)
पंचक…………………………………. .नहीं है
हवन मुहूर्त(अग्निवास)………………..आज है
दिशाशूल………………………….. उत्तर दिशा
दोष परिहार…… तिल का सेवन कर यात्रा करें
_________________________________
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
______🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞________
अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
_________________________________
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
_________________________________
प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है…
_________________________________
गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है
🌄✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️🌄
_________________________________
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
_________________________________
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें..
________________________________
💥🌄🌞🌞🕉️🌞🌞🌄💥
* दैनिक सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट *
________________________________
ग्रह राशि अंश कला नक्षत्र चरण चरणाक्षर
_________________________________
लग्न ……………….कन्या 14°41′ हस्त 2 ष

सूर्य …………………कन्या 15°8′ हस्त 2 ष
चन्द्र ………कन्या 7°5′ उत्तर फाल्गुनी 4 पी
बुध ^ ……………….कन्या 16°3′ हस्त 2 ष
शुक्र ……………. तुला 16°41′ स्वाति 4 ता
मंगल ………….मिथुन 21°12′ पुनर्वसु 1 के
बृहस्पति ……… वृषभ 27°1′ मृगशीर्षा 2 वो
शनि * ………कुम्भ 20°10′ पूर्वभाद्रपद 1 से
राहू * ……..मीन 12°11′ उत्तरभाद्रपद 3 झ
केतु * …………….कन्या 12°11′ हस्त 1 पू
_________________________________
✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️
_________________________________
लाभ……………….प्रातः 6.25 से 7.54 तक
अमृत………………प्रातः 7.54 से 9.23 तक
शुभ…………….पूर्वा. 10.52 से 12.20 तक
चंचल…………….अपरा. 3.18 से 4.47 तक
लाभ……………….सायं. 4.47 से 6.16 तक
_________________________________
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
_________________________________
शुभ………………रात्रि. 7.47 से 9.18 तक
अमृत……………रात्रि. 9.18 से 10.49 तक
चंचल……रात्रि. 10.49 से 12.21 AM तक
लाभ…..रात्रि. 3.23 AM से 4.54 AM तक
________________________________
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_________________________________
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
_________________________________
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_________________________________
🔱🌄🔱🔱🌞🔱🔱🌄🔱
_________________________________
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
_________________________________
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
_________________________________
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण

संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है और करवाना चाहिये..

आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण अनुसार राशिगत् नामाक्षर..
________________________________
समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
________________________________

12.23 PM तक–उ.फाल्गुनी—-4——पी
07.09 PM तक———हस्त—-1——पू
01.57 AM तक———हस्त—-2——ष
उपरांत रात्रि तक———हस्त—-3——ण

________राशि कन्या – पाया चांदी ______
_________________________________
____________आज का दिन___________
🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🌞
_______________________________
व्रत विशेष……………………………..नहीं है
अन्य व्रत……………………………… नहीं है
दिन विशेष………………….श्राद्ध पक्ष संपूर्ण
दिन विशेष………….गांधी एवं शास्त्री जयंती
दिन विशेष…….. देवपितृ प्रयोजन अमावस्या
श्राद्ध विशेष………सर्व पितृ अमावस्या श्राद्ध
पर्व विशेष……………………………..नहीं है
समय विशेष…..पवित्र चातुर्मास विधान जारी
दिवस विशेष…….अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस
दिवस विशेष…….अंतर्राष्ट्रीय पर्यावास दिवस
पंचक…………………………………..नहीं है
विष्टि(भद्रा)…………………………….नहीं है
हवन मुहूर्त…………………………… आज है
खगोलीय……………………………… नहीं है
सर्वा.सि.योग………………………….. नहीं है अमृत सि.योग………………………….नहीं है
सिद्ध रवियोग…………………………. नहीं है
_______________________________
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
________________________________
__अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी___
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_______________________________
दिनांक………………………..03.10.2024 तिथि………..आश्विन शुक्ला प्रतिपदा गुरुवार
व्रत विशेष……………………………..नहीं है
अन्य व्रत………….नवरात्रि व्रत विधान प्रारंभ
दिन विशेष…… शारदीय नवरात्रि घट स्थापना
नवरात्रि विशेष…… प्रथम् (मां शैलपुत्री पूजन)
दिन विशेष…….. महाराज श्री अग्रसेन जयंती
श्राद्ध विशेष………………….. मातामह श्राद्ध
पर्व विशेष………………………………नहीं है
समय विशेष……पवित्र चातुर्मास विधान जारी
दिवस विशेष………………………….. नहीं है
पंचक…………………………………. .नहीं है
विष्टि(भद्रा)……………………………..नहीं है
हवन मुहूर्त…………………………… आज है
खगोलीय..शतभिषायां 4 शनि.अप. 3.01 पर
सर्वा.सि.योग……………………………नहीं है अमृत सि.योग………………………… .नहीं है
सिद्ध रवियोग…………………………. नहीं है
_______________________________
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष आध्यात्म वास्तु राशिफल 💥
🕉️✴️✴️🌞✴️✴️🕉️
________________________________
इन 9 पौधों में है मां दुर्गा के नौ रूपों का वास,
घर में लगाने से मिलेंगे चमत्कारिक लाभ

1-हरड़ – हरड़ आयुर्वेद की प्रधान औषधी है. इसे हिमावती भी कहते हैं जो मां शैलपुत्री का ही एक रूप है. हरड़ सात प्रकार की होती है. इसमें हरीतिका भय को हरने वाली है, पथया- हित करने वाली है, कायस्थ – शरीर को बनाए रखने वाली है, अमृता – अमृत के समान, हेमवती – हिमालय पर होने वाली, चेतकी -चित्त को प्रसन्न करने वाली है और श्रेयसी- कल्याण करने वाली मानी गई है.

2-ब्राह्मी – ब्राह्मी को मां ब्रह्मचारिणी का प्रतीक माना जाता है. इसके प्रयोग से स्मरण शक्ति और आयु में वृद्धि होती है. ये स्वर को मधुर करने का काम करती है इसलिए इसे सरस्वती भी कहते हैं.

3-चंदुसूर – चंदुसूर पौधे में मां चंद्रघंटा का वास होता है. इसके पत्तियों के सेवन से शारीरिक शक्ति बढ़ाने में मदद मिलती है. ह्दय रोग से पीड़ित व्यक्ति को मां चंद्रघंटा की पूजा करना चाहिए साथ ही इस औषधी का प्रयोग करना चाहिए.

4-पेठा – मां कूष्मांडा का अर्थ है कुम्हड़ा जिससे पेठा मिठाई बनती है. पेठा में मां का ये स्वरूप विराजमान है. मान्यता है कि मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति के लिए पेठा अमृत समान है. नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा कर इसका उपयोग करें.

5-अलसी – मां स्कंदमाता अलसी में विद्यमान है. इससे वात, पित्त, कफ, जैसे रोग नष्ट होते हैं. इस बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति को पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा करनी चाहिए.

6-मोइया – मां कात्यायनी के आयुर्वेद में कई नाम हैं जैसे अम्बालिका, अम्बिका, मोइया आदि. मोइया औषधि का प्रयोग कफ, पित्त और गले के रोग को खत्म करने के लिए किया जाता है.

7-नागदौन – नागौन के पौधे को मां कालरात्रि का रूप माना जाता है. इसे घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है. ये औषधि मानसिक तनाव को दूर करने के लिए रामबाण मानी गई है.

8-तुलसी – मां महागौरी को तुलसी में विद्यमान है. नवरात्रि में घर में तुलसी लगाने से सुख-समृद्धि आती है और मां महागौरी की विशेष कृपा प्राप्त होती है. तुलसी कई रोगों की नाशक है.

9-शतावरी – मां सिद्धिदात्री को शतावरी भी कहते हैं. इसके प्रयोग से बुद्धि और बल में बढ़ोत्तरी होती है. मार्कण्डेय पुराण के अनुसार ये नौ औषधियां को ब्रह्माजी ने दुर्गाकवच का नाम दिया था।
________________________________

✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
_________________________________

मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज अपनी सेहत को ध्यान में रखकर चीखने-चिल्लाने से बचें। आज इस राशि के कुछ बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। एक नज़दीकी रिश्तेदार ख़ुद के लिए आपका ज़्यादा ध्यान चाहेगा, हालाँकि वह काफ़ी मददगार और ख़याल रखने वाला होगा। आज आपके और आपके प्यार के बीच कोई आ सकता है। आज अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। अगर आज आप ख़रीदारी के लिए निकलते हैं, तो कोई अच्छी पोशाक ले सकते हैं। आपकी व्यस्त दिनचर्या के चलते आपका जीवनसाथी आपके ऊपर शक़ कर सकता है। लेकिन दिन के अन्त तक वह आपकी बात समझेगा और आपको गले लगाएगा।

वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज किसी संभावित चोट से बचने के लिए सावधानी से बैठें। साथ ही सही तरीक़े से कमर सीधी करके बैठना न केवल व्यक्तित्वमें सुधार लाता है, बल्कि सेहत और आत्म-विश्वास के स्तर को भी ऊपर ले जाता है। जिन लोगों ने लोन लिया था आज उन्हें उस लोन की राशि को चुकाने में दिक्कतें आ सकती हैं। बच्चों का स्कूल से जुड़ा काम पूरा करने के लिए मदद देने का वक़्त है। दफ़्तर में आपके दुश्मन भी आज आपके दोस्त बन जाएंगे – आपके सिर्फ़ एक छोटे-से अच्छे काम की बदौलत। आज घर के लोगों के साथ बातचीत करते दौरान आपके मुंह से कोई ऐसी बात निकल सकती है जिससे घर के लोग नाराज हो सकते हैं। इसके बाद घर के लोगों को मनाने में आपका काफी समय जा सकता है। वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है।

मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। ऐसा लगता है कि आप जानते हैं लोग आपसे क्या चाहते हैं- लेकिन आज अपने ख़र्चों को बहुत ज़्यादा बढ़ाने से बचें। अपने परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। अपनों को आज आपकी कोई बात चुभ सकती है। वो आपसे रुठें इससे ही पहले ही अपनी गलती का अहसास कर लें और उन्हें मना लें। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आपके पास हालात से उबरने के लिए दृढ़ इच्छा-शक्ति है, तो कुछ भी असंभव नहीं है। आपका जीवनसाथी आपको ज़्यादा ख़ास वक़्त देने वाला है।

कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज के दिन जो भावुक मिज़ाज आप पर छाया हुआ है, उससे निकलने के लिए बीती बातों को दिल से निकाल दीजिए। जो व्यापारी अपने कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे हैं वो अपने धन को आज बहुत संभालकर रखें। धन चोरी होने की संभावना है। बच्चे भले ही आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हों, लेकिन साथ ही ख़ुशियों की वजह भी साबित होते हैं। आज आप अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। आज फ़ायदा हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएँ। दिन के अंत में आज आप अपने घर के लोगों को वक्त देना चाहेंगे लेकिन इस दौरान घर के किसी करीबी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है और आपका मूड खराब हो सकता है. कुछ लोग सोचते हैं कि वैवाहिक जीवन ज़्यादातर झगड़ों के इर्द-गिर्द ही घूमता है, लेकिन आज आपके लिए सब कुछ शान्त रहने वाला है।

सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज आप में इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फँसा सकती है। आपकी ग़ैर-यथार्थवादी योजनाएँ आपके धन को कम कर सकती हैं। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुक़सान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। ज़्यादा ख़र्चे की वजह से जीवनसाथी से खट-पट हो सकती है।

कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज अगर पीने की आदत है तो उसे अलविदा कहने के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। आपको समझना चाहिए कि शराब सेहत की सबसे बड़ी दुश्मन है और यह आपकी क्षमताओं पर भी कुठाराघात करती है। आर्थिक तौर पर सिर्फ़ और सिर्फ़ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। आपको अपनी एक-सी दिनचर्या से थोड़ी छुट्टी लेकर आज दोस्तों के साथ सैर-सपाटा करने की ज़रूरत है। आप अनुभव करेंगे कि आपके प्रिय का आपके प्रति प्यार वाक़ई बहुत गहरा है। कामकाज में आपको काफ़ी फ़ायदा हो सकता है। आज अपनेे विवेक का उपयोग करते हुए ही घर के लोगों से बातें करें अगर आप ऐसा नहीं करते तो बेवजह के झगड़ों की वजह से आपका समय खराब हो सकता है। इस बात की प्रबल सम्भावना है कि आपके आस-पास के लोग आप दोनों के बीच मतभेद पैदा करने का प्रयास करेंगे। अत: बाहरी लोंगों के कहने पर अमल करना ठीक नहीं होगा।

तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आपको गर्दन/कमर में लगातार दर्द संभव जो परेशान कर सकता है। इसे नज़रअंदाज़ न करें, ख़ास तौर पर जब इसके साथ कमज़ोरी भी महसूस हो रही हो। आज के दिन आराम करना बहुत अहम है। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। अपनी बातों पर क़ाबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े-बुज़ुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। याद रखें कि समझदार कामों के ज़रिए ही हम जीवन को अर्थ देते हैं। उन्हें महसूस करने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। एक प्यारी-सी मुस्कुराहट से अपने प्रेमी का दिन रोशन करें। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है। आज घर में अधिकतर समय आप सो कर गुजार सकते हैं। शाम के वक्त आपको महसूस होगा कि आपने अपना कितना कीमती समय बर्बाद कर दिया। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद ख़बर सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज जीत का जश्न आपके दिल को ख़ुशी से भर देगा। इस उत्साह को दोगुना करने के लिए आप अपनी ख़ुशी में दोस्तों को भागीदार बना सकते हैं। आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे- जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे। आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। थोड़ी कोशिश और करें। आज भाग्य आपका साथ ज़रूर देगा, क्योंकि यह आपका दिन है। जब तक आपको तसल्ली न हो जाए कि सारा काम पूरा हो चुका है, दस्तावेज़ अपने वरिष्ठ को न दें। छात्र-छात्राओं को आज अपने काम को कल पर नहीं टालना चाहिए, आपको जब भी खाली समय मिले अपने काम को पूरा कर लें। ऐसा करना आपके लिए हितकारी है।

धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज आप मानसिक और शारीरिक तौर पर थकान महसूस कर सकते हैं, थोड़ा-सा आराम और पौष्टिक आहार आपके ऊर्जा-स्तर को उठाए रखने में अहम साबित होगा। बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की ज़रूरत है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा। आज के दिन आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे और सफलता आपकी पहुँच में होगी। आपके पास समय तो होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप कुछ ऐसा नहीं कर पाएंगे जो आपको संतुष्टि दे। कोई व्यक्ति आपके जीवनसाथी में काफ़ी दिलचस्पी दिखा सकता है, लेकिन दिन के आख़िर तक आपको एहसास होगा कि इसमें कुछ ग़लत नहीं है।

मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज अपनी ख़ुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को भी बेहतर करेगा। लेकिन ख़याल रखें कि इसे नज़रअंदाज़ करना बाद में भारी पड़ सकता है। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। रिश्तेदारों के यहाँ छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। हालाँकि प्यार में निराशा हाथ लग सकती है लेकिन हिम्मत मत हारिए क्योंकि आखिर में जीत सच्चे प्यार की ही होती है। दफ़्तर में आपका सहयोगी रवैया इच्छित परिणाम लाएगा। आपको कई और ज़िम्मेदारियाँ मिलेंगी और कम्पनी में ऊँचा ओहदा हासिल होगा। रात को ऑफिस से घर आते वक्त आज आपको सावधानी से वाहन चलाना चाहिए, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है और कई दिनों के लिए आप बीमार पड़ सकते हैं। अपने जीवनसाथी से बात करें और कुछ मस्तीभरी योजना बनाएँ।

कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज अपने विचार और ऊर्जा को उन कामों में लगाएँ, जिनसे आपके सपने हक़ीक़त का रूप ले सकते हैं। सिर्फ़ ख़याली पुलाव पकाने से कुछ नहीं होता है। अभी तक आपके साथ समस्या यह है कि आप कोशिश करने की बजाय केवल इच्छा करते हैं। विवाहित दंपत्तियों को आज अपनी संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। पड़ोसियों से झगड़ा आपका मूड ख़राब कर सकता है। लेकिन अपना आपा न खोएँ, इससे सिर्फ़ आग और भड़केगी। अगर आप सहयोग न करें, तो कोई आपसे नहीं झगड़ सकता है। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाज़ुक रहेंगे। आपको महसूस होगा कि आपके परिवार का सहयोग ही कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे प्रदर्शन के लिए ज़िम्मेदार है। आज टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देखने में आप इतना व्यस्त हो सकते हैं कि आप जरुरी कामों को करना भी भूल जाएंगे। जीवनसाथी की ओर से जानबूझ कर भावनात्मक चोट मिल सकती है, जिसके चलते आप उदास हो सकते हैं।

मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज दिन की शुरुआत आप योग ध्यान से कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और सारे दिन आपमें ऊर्जा रहेगी। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। आपके माता-पिता की सेहत चिंता और घबराहट का कारण बन सकती है। आज आप हर तरफ़ प्यार-ही-प्यार फैलाएंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें वह शौहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें एक अरसे से तलाश थी। आज जीवन के कई अहम मुद्दों पर आप घरवालों के साथ बैठकर बात कर सकते हैं। आपकी बातें घरवालों को परेशान कर सकती हैं लेकिन इन बातों का हल अवश्य निकलेगा। आप शादीशुदा ज़िन्दगी से जुड़े चुटकुले सोशल मीडिआ पर पढ़कर खिलखिलाते हैं। लेकिन आज जब आपके वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई बातें आपके सामने आएंगी, तो आप भावुक हुए बिना नहीं रह सकेंगे।
___________________________________
🌄💥✴️💥🕉️💥✴️💥🌄
___________________________________
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।
_________________________________
🌄✴️✴️✴️🕉️✴️✴️✴️🌄
________________________________

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!