Advertisement

आंगनबाड़ी तो सुचारू रूप से संचालित होते हैं,लेकिन कई ऐसे आंगनबाड़ी केंद्र भी हैं, जिनकी स्थिति देखकर प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान लग जाते हैं।

विशेष संवाददाता पुनीत मरकाम                                         आंगनबाड़ी तो सुचारू रूप से संचालित होते हैं,लेकिन कई ऐसे आंगनबाड़ी केंद्र भी हैं, जिनकी स्थिति देखकर प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान लग जाते हैं।                                               भानुप्रतापपुर कोरर डुमरकोट जरहापारा के वार्ड क्रमांक 02 में बने आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01भी उन्हीं में से एक है, जो अव्यवस्थाओं की मार झेल रहा हैं। गौरतलब है कि गांव के वार्ड क्रमांक 02 में बने आंगनबाड़ी केंद्र 01 भवन को बना हुआ 20 साल से अधिक समय होने के कारण भवन अब धीरे-धीरे जर्जर अवस्था में तब्दील होता जा रहा हैं। आंगनबाड़ी की छत दीवारो से सरिया दिखाने लगा है l और गल- गल कर जमीन पर गिरना शुरू हो गया है जिससे आंगनबाड़ी मे पड़ने वाले छोटे- छोटे बच्चे के लिए दुर्घटना घटने की आशंका बनी रहती है l इस कारण आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को पढ़ाई नहीं कराया जा रहा है इससे पहले भी एक आंगनवाड़ी की दशा वर्णन करते हुए अवगत कराया गया था लेकिन इस समस्या का समाधान अभी तक नहीं किया गया ना विभाग्य इस पर ध्यान दे रहा है भवन जर्जर हो चुका हैं। इसके बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भोजबत्ती टेकाम ने बच्चो को एक भवन पर लेजाकर पढ़ाई करा रही हैं। इस आंगनबाड़ी केंद्र को बना 20 साल हो चुका है l भवन की दीवारों में मोटी-मोटी दरारें आ गई हैं। इससे दीवारें कमजोर पड़ने लगी हैं। यहां के स्थानीय निवासी

बिरेंद्र कुमार सलाम, गन्नुराम जुर्री कल्याण सिंह गोटा, बिंदाबाई सलाम, अंजोर सिहं तुमरेटि, गोवर्धन तुमरेटि, अघनसिहं तुमरेटि, अनुराधा सलाम, उर्वशी, सरस्वती बताते हैं कि 20 साल पहले आंगनबाड़ी भवन बनाए गए थे। लेकिन अब आंगनबाड़ी भवन का अधिकांश हिस्सा तो टूट कर गिरने लगा है। ऐसे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने एक भवन मे आंगनबाड़ी चला रही है। इन जर्जर भवनों को देखकर ऐसा लगता है कि यह कभी भी धराशायी हो सकता हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!