Advertisement

बीकानेर-पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर सदस्यता अभियान को गति देते हुए उनके कार्यों को किया याद – विधायक ताराचंद सारस्वत

सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

भाजपा कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के अवसर पर विधायक ताराचंद सारस्वत के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल जी की तस्वीर पर माला एवं पुष्प अर्पित कर उनके कार्यों को याद किया तथा इस दिवस को आज सदस्यता अभियान के रूप में मनाते हुए श्रीडूंगरगढ़ देहात मंडल के दुसारणा बड़ा के बूथ नंबर 117 के सदस्यों को पार्टी कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा के नवीन सदस्यता अभियान में जोड़ते हुए सदस्यता कार्ड बनाया। विधायक ताराचंद सारस्वत ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति के बारे में बताते हुए, पंडित दीनदयाल जी के कार्यों के बारे में विस्तृत रूप में मार्गदर्शित किया।इस दौरान देहात मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तंवर,महामंत्री महेश राजोतिया,श्रवण बाना,खेमाराम बाना,राम प्रताप दुसारना,राजेश सारण दुसारना,रामदयाल दुसाराना,गणेशाराम गोदारा,जगदीश गुर्जर सुरेन्द्र चुरा,सरपंच महीराम बिश्नोई सांवतसर, प्रेम विश्नोई, मनोज कुमार धनेरु,भंवरनाथ सिद्ध आदि कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!