Advertisement

रविवार को राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा कुम्हेर के चुनाव निर्वाचन अधिकारी सौरव सिंह एवं पर्यवेक्षक रोहताश शर्मा के निर्देशन में निर्विरोध संपन्न हुए।

संवाददाता -पुरुषोत्तम शर्मा दत्तात्रेय
भरतपुर-राजस्थान

 

कुम्हेर-राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नवीन कुम्हेर में 22.09.2024 , रविवार को राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा कुम्हेर के चुनाव निर्वाचन अधिकारी सौरव सिंह एवं पर्यवेक्षक रोहताश शर्मा के निर्देशन में निर्विरोध संपन्न हुए।

जिसमें सर्वसम्मति से ब्लॉक मंत्री पद पर डॉक्टर जयसिंह कुंतल व ब्लॉक अध्यक्ष पद पर डॉ अशोक आर्य, सभाध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा, कोषाध्यक्ष होशियार सिंह ,अध्यापक सदस्य प्रदीप कुमार गुप्ता, प्रयोगशाला सहायक सदस्य कौरव सिंह ,कंप्यूटर शिक्षक सदस्य भानु प्रताप सिंह को निर्वाचित किया गया।


इसके अलावा सात प्रदेश महासमिति सदस्य अनिल कुमार सीही,चंद्रपाल सिंह,सूरजभान सिंह, कल्याण सिंह,पदम सिंह,रामनिवास सोलंकी,गोपाल सिंह और 26 जिला महासमिति सदस्य सुभाष जाटव, राजेश कुमार शर्मा,रुचि चतुर्वेदी ,प्रेम प्रकाश चौधरी ,जयदीप सिंह, राजकुमारी चौधरी,अनुपम शर्मा, अतुल कुमार गुप्ता,मुरारी लाल शर्मा, रघुवर दयाल शर्मा,पवन कुमार, कप्तान सिंह, देवेंद्र सिंह,बलबीर सिंह,रामनिवास सोलंकी,बनवारी लाल, चंद्रपाल सिंह ,गोपाल सिंह, पदम सिंह ,बलराज सिंह, कृष्णवीर सिंह, अनिल कुंतल, कल्याण सिंह, सूरजभान सिंह ,अनिल कुमार सीही, राकेश कुमार को निर्वाचित किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डीग अनिल कुमार सीही ने संगठन की रीति नीति से सभी को अवगत करवाया और आशा व्यक्त की,कि सभी शिक्षकबंधु संगठन की रीति नीति का पालन करेंगे और संगठन को अपनी कार्य कुशलता से शिखर पर पहुंचाएंगे और डीग जिले के अतिरिक्त जिला मंत्री पदम सिंह को राज्य सरकार द्वारा ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किए जाने पर उपशाखा कुम्हेर द्वारा साफा पहनाकर और बैज लगाकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सीमा मीना आदि कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!