सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ
रोजाना चलना सबसे प्रभावी व्यायामों में से एक है। कुछ लोग इसे अकेले करना पसंद करते हैं,जबकि अन्य इसे उबाऊ मानते हैं और समूह में चलना या व्यायाम करना पसंद करते हैं। आपने अक्सर सुबह के समय लोगों को समूहों में टहलते (Walking) हुए देखा होगा। कई लोग अपने साथी के साथ भी सैर पर जाते हैं,जिससे वे बातचीत करते हुए और एक-दूसरे की संगति का आनंद लेते हुए व्यायाम कर लेते हैं। इस विषय पर शोध किया गया है कि अकेले चलना या साथी के साथ चलना किस प्रकार अधिक लाभकारी हो सकता है। हार्वर्ड हेल्थ की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि जब आप अपने साथी या दोस्तों के साथ टहलते हैं, तो यह अधिक लाभकारी होता है। टहलना (Walking) एक प्रकार की कार्डियो एक्सरसाइज है,जो आपके दिल और फेफड़ों को मजबूत बनाती है। इसके अलावा,आपकी समग्र स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए भी टहलना एक अच्छा विकल्प माना जाता है। जब आप अपने साथी,परिवार या दोस्तों के साथ टहलते हैं,तो इससे न केवल शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है,बल्कि मानसिक स्वास्थ्य में भी सकारात्मक बदलाव आते हैं। कई लोगों को इस प्रकार की गतिविधि से अकेलेपन का अनुभव कम होता है।
पार्टनर के साथ वॉक फायदेमंद
कई अध्ययन यह दर्शाते हैं कि साथी या दोस्तों के साथ तेज चलने से मस्तिष्क की शक्ति और स्वास्थ्य में सुधार होता है। इससे आपकी सोचने की क्षमता में वृद्धि हो सकती है। जब आप किसी के साथ चलते हैं और सामाजिक संपर्क करते हैं,तो आपका मस्तिष्क लोगों के चेहरे के भाव,बातचीत भावनाओं और शारीरिक भाषा को समझने में सक्षम होता है। इस प्रकार, आपकी प्रतिक्रिया देने की क्षमता में सुधार होता है। इससे मस्तिष्क के कार्य में भी सुधार होता है और याददाश्त में तेजी आती है। अर्थात,साथी के साथ चलना आपकी सेहत के लिए अत्यधिक लाभकारी सिद्ध होता है।
अकेले वॉक खतरनाक
कई बार अकेले चलने (Walking) के कारण हम नियमित रूप से और निर्धारित समय पर वॉक नहीं कर पाते। इससे हमारा कार्यक्रम प्रभावित होता है। जबकि किसी साथी के साथ चलने पर हम समय पर और नियमित रूप से वॉक करने के लिए प्रेरित होते हैं। इस प्रकार,आपका वॉकिंग शेड्यूल बना रहता है। इसके अलावा,अकेले चलने की तुलना में किसी साथी के साथ चलना अधिक सुरक्षित होता है। यदि वॉक के दौरान आपको कोई समस्या होती है या आप फिसलकर गिर जाते हैं,तो आपका साथी आपकी सहायता कर सकता है।


















Leave a Reply