Advertisement

बीकानेर-1.लापरवाही से चला रहे पिकअप ने मारी टक्कर युवक आया चपेट में मामला दर्ज। 2. शराब ठेके में चोरी की वारदात, 1.52 लाख रुपये की चोरी,मामला दर्ज। 3.गौशाला में खल भंडारे में सहयोग कर मनाया जन्मदिवस 4.रक्तदान शिविर में 192 यूनिट रक्त देकर दी स्व रामेश्वरलाल गोदारा को श्रद्धांजलि पढ़े खबर।

सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

1.लापरवाही से चला रहे पिकअप ने मारी टक्कर युवक आया चपेट में मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ के सेरूणा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार पिकअप चालक की लापरवाही से हादसा हो गया जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह मामला 12 सितंबर की रात का है। जब लिखमीसर उत्तरादा निवासी 26 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र उदाराम मेघवाल अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान,उसी गांव के मूलाराम पुत्र प्रभुराम जाट ने तेज गति और लापरवाही से पिकअप चलाते हुए ओमप्रकाश की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ओमप्रकाश को गंभीर चोटें आईं और उसे तुरंत जयपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया,जहां उसका इलाज जारी है। ओमप्रकाश ने इस घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर सेरूणा पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए एएसआई चैनदान को जांच सौंप दी।

2.शराब ठेके में चोरी की वारदात, 1.52 लाख रुपये की चोरी,मामला दर्ज।

शराब ठेके में चोरी की वारदात होना सामने आया है। मामला सेरूणा थाना क्षेत्र का है। जहां चोर रात के समय में शराब के ठेके में घुसे और नकदी चोरी कर ले गए। इस संबंध में धीरासर निवासी लीलाधर सिंह ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। चोरी की यह वारदात 17 सितंबर की रात को हुई। परिवादी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि रात के समय में अज्ञात चोर शराब ठेके में घुसे और ठेके में रखे 152010 रुपए चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

3.गौशाला में खल भंडारे में सहयोग कर मनाया जन्मदिवस

श्री करणी गो सेवा समिति कोटासर में आज गौशाला के भामाशाह परम गौ भक्त श्री पुरखचंद जी मूंधड़ा की धर्मपत्नी श्रीमती शारदा देवी जी मूंधड़ा की पत्रवधू एवं श्री रोहित कुमार मूंधड़ा की धर्मपत्नी श्रीमती निकिता मूंधड़ा दुलचासर हाल सुरत निवासी को श्री करणी गौशाला परिवार ने जन्म दिवस की शुभकामनाएं देते एवं दीर्घायु की मनोकामना की गोशाला कमेटी ने बताया कि निकिता मूंधड़ा के ससुर जी एवं सासुमा ने अपनी कुल वधू निकिता मूंधड़ा के जन्म दिवस पर 4100रुपए की पावन सेवा समर्पित करते हुए 1 एक क्विंटल 2 बोरी खल का भंडारा गौ माताओं को समर्पित कर जन्मदिवस मनाया गौशाला कमेटी ने निकिता के खुशहाल जीवन के लिए गौ माता से कामना की तथा सदैव स्वस्थ एंव आनंदित रहने की मंगल करते हुए मूंधड़ा परिवार आभार किया। वही श्री अरुण कुमार बैद राजलदेसर हाल त्रिशुर केरल ने 2100 रुपये की राशि का सहयोग करते हुए एक बोरी खल का पावन भंडारा गौ माता को भोग लगाकर अपने सुपुत्र विनीत कुमार बैद एवं पुत्रवधू सारिका बैद दोनों का जन्म दिवस मनाया विनीत कुमार की जन्म तारीख 17 सितंबर एवं सारिका की जन्म तारीख 19 सितंबर हैं,लेकिन दोनों ने एक साथ में जन्म दिवस मनाने का संकल्प लिया और गौ सेवा कर अनोखे अंदाज में जन्म दिवस मनाया गौशाला कमेटी ने विनीत कुमार एवं सारिका को जन्म दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं देते बधाइयां दी दोनों के लिए दीर्घायु एंव स्वस्थ तथा आनंदित रहने की मंगलकामना की गोशाला कमेटी ने भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि गौ सेवा करके जन्मदिवस मनाने की यह पावन प्रेरणा गौशाला के भामाशाह श्री मनोज कुमार जी छाजेड़ श्रीडूंगरगढ़ कालीकट के रही।

4रक्तदान शिविर में 192 यूनिट रक्त देकर दी स्व रामेश्वरलाल गोदारा को श्रद्धांजलि। पढ़े खबर।

आज स्व रामेश्वर लाल जी गोदारा की 6वी पुण्यतिथि 192 यूनिट देकर दी श्रदाजली। जिसमे से 6 महिलाए सहित पुरुषो ने रक्त दान किया मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा,हरीराम बाना, सोहन महिया लखासर सरपंच गोरधन खिलेरी,रामनारायण नोखा,श्रवण सिंह भोजास आदि उपस्थित रहे। कार्यकर्ता के रूप में सरपंच प्रतिनिधि के रूप में बीरबल गोदारा,ओमप्रकाश डोगीवाल हेतराम गोदारा,नारायण राम गोदारा मोजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!