सिविल सर्जन डॉ जय भगवान जाटान ने जिला नागरिक अस्पताल का किया औचक निरीक्षण किया
पलवल-16 सितंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा
सिविल सर्जन डॉक्टर जय भगवान जाटान ने डॉ राहुल शर्मा के साथ जिला नागरिक अस्पताल पलवल का सुबह निरीक्षण किया ।सबसे पहले सिविल सर्जन ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उसके बाद उन्होंने कंप्यूटर ऑपरेटर आनंद के साथ सभी एंबुलेंसों की लोकेशन चैक कीं तथा सभी एंबुलेंस भी चैक कीं ।सभी एंबुलेंसों में सभी तरह की सुविधाएं व दवाइयां उपलब्ध मिलीं। सभी ड्राइवर व ईएमटी उपस्थित मिले। उसके बाद सिविल सर्जन ने आपातकालीन विभाग में सभी दवाइयों की चेकिंग की।

उन्होंने मरीजों से हाल-चाल पूछा और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर विशाल को मरीजों का ठीक से इलाज करने के आदेश दिए। उसके बाद सिविल सर्जन ने नर्सिंग ऑफिसर सविता के साथ प्रसव कक्ष (लेबर रूम) व एसएनसीयू का दौरा किया। वहां पर सभी स्टाफ उपस्थित मिला। सिविल सर्जन ने डिलीवरी मरीजों से बातचीत की। उन्होंने स्टाफ को मरीजों से किसी भी तरह की बधाई न लेने के आदेश दिए। सिविल सर्जन ने सभी डॉक्टरों व कर्मचारियों को मरीजों से ठीक से व्यवहार करने के आदेश दिए।उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह औचक निरीक्षण किए जाएंगे।


















Leave a Reply