जीत के बाद होगी हलके की बल्ले-बल्ले, क्षेत्र के विकास व रोजगार का खाका किया तैयार : गौरव गौतम
–भाजपा उम्मीदवार ने पलवल के गांवों वा शहर के बाहरी क्षेत्रों में चलाया जनसंपर्क, ग्रामीणों ने किया स्वागत, दिया जीत का आशीर्वाद-
-प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणा दौरे के बाद भाजपा के पक्ष में एकतरफा हो गया माहौल-
पलवल-15 सितंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

युवा भाजपा नेता एवं पलवल से उम्मीदवार गौरव गौतम ने कहा है कि उन्होंने क्षेत्र के विकास व युवाओं को रोजगार देने का खाका तैयार कर लिया है। हलके की जनता अच्छी तरह से जानती है कि उसका बेटा, उसका भाई ही यहां का भला कर सकता है क्योंकि पहले विधायक ना होते हुऐ भी पांच साल के शासन में हमने ऐसा करके दिखाया है।
गौरव गौतमअपने जनसंपर्क अभियान के तहत कल्याण एन्क्लेव,पटवारी कॉलोनी,भारत कॉलोनी,काशीपुर,बाता,तुहीराम कॉलोनी,किठवाड़ी पुल पर और असावटा आदि क्षेत्रों में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। दौरे के दौरान उनका हर जगह जोरदार स्वागत किया गया और बुजुर्गों ने जीत का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग व प्यार को देखते हुए लगता है कि जनता ने अपना फैसला कर लिया है और जनता जब अपना फैसला कर लेती है तो परिणाम स्पष्ट है।
गौरव गौतम ने कहा कि उन्होंने महसूस किया है कि विकास कार्यों के साथ-साथ युवाओं को रोजगार दिलाने की भी सख्त जरूरत है। ऐसे में हलके की जनता से इस बार ताकत मिलने के बाद विकास के साथ-साथ युवाओं के रोजगार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। हम देखेंगे कि युवाओं को किस कौशल की जरूरत है, उसी अनुसार रोजगार के अवसरों की तरफ बढ़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि जब हलके की जनता उन्हें आशीर्वाद देगी तो हम बड़ी कंपनियों से बात करके उन्हें पलवल में काम करने की कह सकेंगे ताकि यहां की जनता, युवा सहित हर जरूरतमंद को काम मिलें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कुरूक्षेत्र में आकर चुनावी अभियान का शंखनाद किए जाने का स्वागत करते हुए गौरव गौतम ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री ही नहीं बल्कि विश्व का लोकप्रिय नेता हरियाणा में आया है, इससे पूरा माहौल ही भाजपा के पक्ष में एकतरफा हो गया है। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का सम्मान विदेशों में भी बढ़ा है।


















Leave a Reply