Advertisement

डी.डी.यू यूरोपियन कालोनी कि घटना,छत से गिरने से ट्रैकमैन रेल कर्मचारी की मौत

www.satyarath.com

शोएब की रिपोर्ट चन्दौली

डी.डी.यू यूरोपियन कालोनी कि घटना,छत से गिरने से ट्रैकमैन रेल कर्मचारी की मौत

 

www.satyarath.com

चंदौली:जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के यूरोपियन कालोनी में बीती देर रात आवास की छत से गिरने से 40 वर्षीय रेलवे के ट्रैकमैन की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई। गोरखपुर जिले के सहजनवा निवासी 40 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद रेलवे में ट्रैकमैन का काम करते थे। उन्हें यूरोपियन कालोनी में रेलवे क्वार्टर मिला था। मकान की छत से गिरने से उनकी मौत हो गई। इस दौरान घटनास्थल पर जुटे लोगों ने बताया कि किन परिस्थिति में छत पर चढा। यह कोई बताने को तैयार नहीं था। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की पत्नी लीला देवी व 14 वर्षीय पुत्र का रो रोकर बुरा हाल हो गया। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाल विजय बहादुर का कहना है कि छत से गिरने से मौत हुई होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!