सरस्वती महिला महाविद्यालय में लगाए रक्तदान शिविर में 57 छात्राओं ने किया रक्तदान
पलवल-10 सितंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा
सरस्वती महिला महाविद्यालय, पलवल में जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से मंगलवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जिला उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके शिविर का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने रक्तदान को महादान बताते हुए रक्तदान करने वाली छात्राओं को बैज लगाते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि सभी छात्राओं को अपनी सेहत का ध्यान चाहिए। यदि उनमें खून की कमी है तो अच्छी डाइट लेकर वो अपने स्वास्थ्य को ठीक रख सकती हैं। उपायुक्त ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी पलवल के सचिव बिजेंद्र सौरोत को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग पलवल के सहयोग से जल्द ही छात्राओं के लिए स्वस्थ जांच शिविर का आयोजन करवाया जाए, ताकि छात्राओं का हीमोग्लोबिन कम है उनको खानपान के प्रति जागरूक किया जा सके।

इस अवसर पर सरस्वती महिला प्रबंधकीय कमेटी पलवल के प्रधान एडवोकेट अतुल मंगला ने बताया कि महाविद्यालय द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन समय-समय पर किया जाता है, ताकि स्थानीय रक्तकोषों मे रक्त यूनिटों का अभाव न रहे। रेडक्रॉस सचिव बिजेंद्र सोरोत ने बताया कि रक्त के अभाव मे किसी की जान न जाए, इसी उद्देश्य से जिला में निरंतर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है।
इस शिविर में विशिष्ठï अतिथि के रूप में सरस्वती महिला महाविद्यालय की डायरेक्टर मनीषा मंगला ने भी रक्तदान करने वाली छात्राओं का हौसला बढ़ाया। शिविर के आयोजन में महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डा. वंदना त्यागी, वाईआरसी कंसलर डा. सोनिया भारद्वाज व देविका शर्मा सहित समस्त महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी से जिला प्रशिक्षण अधिकारी नीतू सिंह, लेखाकार, अंजली भ्याना, सतबीर सिंह आदि उपस्थित रहे।


















Leave a Reply