सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा राजस्थान
अब्दुल सलाम रंगरेज
मांडलगढ़ क्षेत्र के कई गांवो में जल भराव से किसानो की फसले हुई खराब
भीलवाड़ा जिले की मांडलगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरथला में दर्जनों गांव में जल भराव से फसली खराब होने से पीड़ित किसानों ने सर्वे कराकर मुआवजे की मांग की है।
मांडलगढ़ पंचायत समिति के अधिकांश गांव के खेतों का यही हाल है।
इस समय क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से खेतों में भी पानी भर गया है जिस फसले नष्ट हो गई है।

जीएसएस अध्यक्ष राधेश्याम कंजर ने बताया कि ग्राम पंचायत सरथला के दर्जनों गांव में बरसात के जल भराव से खेतों में खड़ी फसलों को काफी नुकसान हुआ है। बर्बाद हुई फसलों से किसानों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है। जिससे किसान अपने आप को असहाय महसूस कर रहे हैं। फसलों में उड़द मूंग मक्का व अन्य फैसले लगभग नष्ट हो गई है

किसान श्यामलाल गुर्जर ने बताया कि काछोला तहसीलदार को जल्दी से जल्द ग्राम पंचायत सरथला में सर्वे करवा कर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। जिसे प्रधानमंत्री फसल बीमा से किसानों को फायदा हो सके। किसान कैलाश बेरवा ने कहा कि अत्यधिक वर्षा से उड़द मूंग मक्का मूंगफली की फैसले बिल्कुल खत्म हो गई है। हमें सरकार से उम्मीद है कि सरकार सर्वे करा कर हम सब किसानों को राहत प्रदान करेगी।

















Leave a Reply