18वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर हुई मौत घर मे मातम
************
सोनभद्र/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार की रात धनौरा गांव में अपने ननिहाल घूमने आए एक आदिवासी युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।चौकी इंचार्ज एमपी सिंह ने बताया कि 18 वर्षीय सतेंद्र बैगा पुत्र अशोक बैगा, निवासी खोखा थाना हाथीनाला, अपने ननिहाल घूमने के लिए धनौरा गांव आया हुआ था। सोमवार की रात वह रेलवे लाइन की ओर घूमने गया था, जहां वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की, जिससे पता चला कि युवक मंदबुद्धि का था। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और परिजनों को घटना की पूरी जानकारी दी गई है।मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

















Leave a Reply