Advertisement

लहरिया महोत्सव व प्रतिभावान सम्मान समारोह 2024आयोजित

ब्यूरो चीफ दीपचंद शर्मा
ब्यावर, ब्यावर

लहरिया महोत्सव व प्रतिभावान सम्मान समारोह 2024आयोजित

श्री क्षैत्रिय फूल मालियान पंचायत शाहपुरा मोहल्ला ब्यावर द्वारा लहरिया महोत्सव व प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित किया गया l इस लहरिया महोत्सव में मेहंदी प्रतियोगिता, लहरिया स्पेशल व राजस्थानी लोक नृत्य, रस्सा- कसी आदि आयोजन रखे गए । कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सभापति एडवोकेट शशिबाला सोलंकी जीएसएस राजस्थान अध्यक्षा (महिला विंग) ने गणेश वंदना व महिला सशक्तिकरण हेतु शक्ति की आराधना कर किया। कार्यक्रम में प्रथम द्वितीय व तृतीय आने वाली प्रतियोगियों को मोमेंटो आदि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम आयोजन में जीएसएस अध्यक्ष ब्यावर सुनीता भाटी, कविता बागड़ी, पिंकी भाटी, रेणु टांक, मधु टॉक, शालिनी सांखला व स्नेहा भाटी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

मंच संचलन पूर्व अध्यक्ष भागचंद चौहान व पूर्व सभापति शशिबाला सोलंकी गणमान्य समाज संगठन राजस्थान प्रदेशअध्यक्षा (महिला बिंग) ने की।
कार्यक्रम आयोजक क्षेत्रिय फुल मालियान पंचायत शाहपुरा मोहल्ला अध्यक्ष हनुमान प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष पूरणमल गहलोत, भागचंद चौहान, मुकेश सोलंकी, श्री कृष्ण सांखला, घनश्याम सांखला, वासु सांखला, गुलाबचंद सैनी, नोरत माली, रमेश सैनी, पार्षद वेद राज भाटी, नानक राम गहलोत, हेमंत दगदी, कवर लाल सोलंकी, भारत वकील, जगदीश सांखला समस्त कार्यकारिणी सदस्य गण मौजूद रहे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!