सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा राजस्थान
अब्दुल सलाम रंगरेज
भीलवाड़ा वैष्णव बैरागी समाज ने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग-
भीलवाड़ा वैष्णव बैरागी समाज के लोगों ने सोमवार को जिला कलेक्टर के बाहर प्रदर्शन कर मांडल पुलिस द्वारा कार्रवाई में लापरवाही बरतने को लेकर जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सोंपा।

समाज के लोगों ने बताया कि मांडल तहसील के बावड़ी गांव निवासी सांवरमल पुत्र कन्हैयालाल वैष्णव ज्योति 31 अगस्त से घर से लापता है। इसको लेकर मांडल थाने में 1 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी लेकिन आज तक पुलिस द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं हो पाई है। इनका पूरा परिवार सदमे में है।समाजजनों ने लापता युवक को तलाशने व दोषी पुलिसकर्मियों पर कारवाई करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन सोपा।
ज्ञापन के दौरान लादू लाल वैष्णव, कन्हैयालाल वैष्णव, मुरलीधर वैष्णव, भेरूलाल वैष्णव, शिव शंकर, सत्यनारायण ,जमुनालाल दशरथ वैष्णव सहित कई समाज के लोग उपस्थित थे।
















Leave a Reply