ब्यूरो चीफ दीपचंद शर्मा
अलवर, अलवर
“महावीर विक्रम बजरंगी कुमति निवार सुमति के संगी” चौपाई के साथ केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र ने पांडूपोल हनुमान जी की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की

अलवर, महावीर विक्रम बजरंगी’ ‘कुमति निवार सुमति के संगी’ इस चौपाई के साथ केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र ने पांडुपोल हनुमान जी की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। मंगलवार 10 सितंबर को भर मेला रहेगा। जिसका जिले भर में अवकाश है। वहीं 11 सितंबर को अंतिम दिन रहेगा। सहकारी समिति जमालपुर के पूर्व चेयरमैन अवधेश सिंह ने बताया कि पूरे विश्व भर में महाभारत काल समय की लेटे हुए हनुमान जी की मूर्ति अलवर जिले के सरिस्का अभ्यारण पांडुपोल मंदिर में स्थित है । जहां भाद्रपद के प्रथम मंगलवार को मेला लगता है। उन्होंने बताया कि मेले के शुभारंभ पर वन मंत्री संजय शर्मा, जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर, भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार, पूर्व विधायक जयराम जाटव, पूर्व अध्यक्ष संजय नरूका, पंडित जले सिंह, राजगढ़ के महंत प्रकाश दास सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी का स्वागत हनुमान मंदिर के महंत बाबूलाल शर्मा ने किया ।


















Leave a Reply