Advertisement

शेयर मार्किट में मोटे मुनाफे का सपना दिखाकर साइबर ठग कर सकते हैं धोखाधड़ी

शेयर मार्किट में मोटे मुनाफे का सपना दिखाकर साइबर ठग कर सकते हैं धोखाधड़ी

पलवल-08 सितंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

पुलिस अधीक्षक पलवल श्री चंद्र मोहन, आईपीएस ने शेयर मार्किट में ट्रेडिंग कर रातों रात अमीर बनने के चाहत रखने वालों को सावधान रहने की नसीहत देते हुए कहा कि ट्रेडिंग करते समय थर्ड पार्टी एंड्रायड एप का संभलकर इस्तेमाल करें, नहीं तो साइबर ठग आपकी मेहनत की गाढी कमाई को चूना लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि गूगल प्ले स्टोर से वेरिफाइड एप और सर्विस प्रोवाइडर के बारे में सत्यापित जांच करने उपरांत ही इस्तेमाल करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि व्हाट्सएप कॉल, अनजान लिंक, टेलीग्राम चैनल, मोबाइल कॉल पर भरोसा करना खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि आज का युवा शेयर बाजार और इक्विटी ट्रेडिंग में रातों-रात मुनाफा कमाने के सपने देखकर, डीमैट अकाउंट खोलकर शेयर ट्रेडिंग करने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अब साइबर ठग ज्यादातर अकाउंट होल्डर को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर लिंक भेज कर शेयर ट्रेडिंग करने एवं रातों-रात मुनाफा कमाने का लालच देकर झांसे में फंसा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस लिए ऑनलाइन अथवा फोन पर दिए गए लॉटरी अथवा फ्री ऑफर के लालच में न पड़े। किसी अननॉन लिंक पर क्लिक न करें। केवायसी के नाम पर प्राप्त मैसेज में दिए गए नंबर पर कॉल न करें। उन्होंने बताया कि बैंक संबंधित जानकारी के लिए अपने बैंक में जाकर जानकारी प्राप्त करें। ध्यान रखे रुपए प्राप्त करते वक्त किसी भी प्रकार का पासवर्ड अथवा यूपीआई पिन इंटर करने की जरूरत नहीं पड़ती। वाट्सएप पर अंजान मोबाइल नंबर से वीडियो कॉल रिसीव करते समय अपना चेहरा ना दिखाए पहले सामने वाले की पहचान करें कि वह आपका परिचित है। अथवा नहीं। अपने पासवर्ड को समय-समय पर बदलते रहें और अल्फान्यूमेरिक स्पेशल करेक्टर का पासवर्ड रखें। अपने मोबाइल फोन और कम्प्यूटर, लैपटॉप में रिमोट एक्सेस एप्लीकेशन अथवा सॉफ्टवेयर जैसे कि एनीडेस्क, टीमव्यूवर आदि का आप उपयोग नहीं करते है तो उसको तुरंत अनइंस्टॉल कर दे.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!