Advertisement

वाराणसी : ACP और DCP नें लोलार्क कुंड स्नान की तैयारी देखी, सुरक्षा प्वाइंट चेक किए, दिए निर्देश…

www.satyarath.com

• ACP और DCP नें लोलार्क कुंड स्नान की तैयारी देखी, सुरक्षा प्वाइंट चेक किए, दिए निर्देश…

www.satyarath.com

www.satyarath.com

वाराणसी : सूर्य षष्ठी पर लोलार्क कुंड में स्नान करने के लिए वाराणसी समेत कई जिलों व प्रांतों से श्रद्धालु जुटेंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस नें सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। अपर पुलिस आयुक्त एस. चनप्पा, काशी जोन के डीसीपी गौरव बंसवाल ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा प्वाइंट को चेक किया। साथ ही भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर किए गए इंतजाम भी देखा। अधिकारियों नें मातहतों को जरूरी निर्देश दिए।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

www.satyarath.com

एसीपी और डीसीपी नें निर्देश दिया कि सुरक्षा प्वाइंटों पर महिला पुलिसकर्मी और पुरुष पुलिसकर्मियों को तैनात करने के साथ ही आने वाले रास्ते पर सिर्फ आनें वाले ही आएंगे और जानें वाले रास्ते से जानें वाले जाएंगे। वैकल्पिक रास्ते पर किसी प्रकार की भीड़भाड़ नहीं होगी। उसी रास्ते का उपयोग किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 5 एडिशनल एसपी, 8 क्षेत्राधिकारी, 14 निरीक्षक, 40 उपनिरीक्षक सहित 200 पुलिसकर्मी 100 महिला पुलिसकर्मी एक कंपनी पीएसी एक कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स की भी तैनात की जाएगी। ताकि किसी भी तरह की घटना न होने पाए।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर नें बताया कि पैरामिलिट्री फोर्स की मांग की गई है। कुंड के भीतर एनडीआरएफ और जल पुलिस के जवान तैनात होंगे। वालंटियर भी मदद के लिए वहां मौजूद रहेंगे। भीड़ भाड़ की निगरानी सीसीटीवी फुटेज और ड्रोन से किया जाएगा।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

सोमवार की रात्रि में 12 बजे से स्नान चालू होगा। इसके लिए रविवार से ही वहां लोग कतर बध होकर लाइन में स्नान करने के लिए अपनी बारी के इंतजार में लग गए हैं। नगर निगम की तरफ से बैरिकेडिंग के ऊपर धूप से बचने के लिए पर्दा डलवाया गया है। कुंड में स्नान करने के बाद मान्यताओं के अनुसार पांच फलों का दान भी करते हैं। दुकानें सज गई हैं, मेला का आगाज हो गया है, जिसके कारण क्षेत्र में भीड़ भाड़ दिखने लगी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!